विज्ञापन

10 दिन तक रोज बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं

आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने बताया है कि अलसी का जेल कैसे बनाया जाता है और इसे लगाने से बालों पर क्या असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

10 दिन तक रोज बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं
अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनके बाल खूब लंबे, घने, सिल्की और शाइनी दिखें. इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और कई अलग-अलग घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है अलसी के बीजों का इस्तेमाल. अलसी के बीजों को फ्लेक्स सीड्स भी कहा जाता है और इन्हें बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर लोग असली के बीजों का जेल बालों में लगाना पसंद करते हैं. इसी को लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अलसी का जेल कैसे बनाया जाता है और इसे लगाने से बालों पर क्या असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

इस जेल को बनाने के लिए आपको केवल 2 चीजों की जरूरत होगी- अलसी के बीज और पानी.

अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं?
  • इसके लिए कोई भी पैन या कढ़ाई में चार कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. 
  • जब ये पानी हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें आधा कप अलसी के बीज डालें. 
  • गैस को मीडियम फ्लेम पर रखते हुए बीजों को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें, ताकि बीज बर्तन के तले में चिपकें नहीं.
  • कुछ देर गर्म करने के बाद पानी में जेल जैसा मिश्रण बनने लगेगा. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. 
  • इसे करीब 30 मिनट तक ठंडा होने दें. इसके बाद एक साफ सूती कपड़ा लें और इसमें तैयार मिश्रण डालकर छान लें.  इस तरह आपका अलसी का जेल तैयार हो जाएगा.
बालों में कैसे लगाएं अलसी का जेल?
  • डॉक्टर विवेक जोशी बताते हैं, इस जेल को आपको साफ बालों में लगाना है. आप चाहें, तो पहले शैंपू कर सकते हैं. इसके बाद साफ बालों में जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह जेल लगाएं. 
  • जेल को बालों में 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें. 
  • अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप जेल लगाकर शावर कैप पहन सकते हैं, इससे ये गिरेगा नहीं. तय समय बाद केवल साफ पानी से बाल धो लें.
10 दिन तक रोज ये जेल बालों पर लगाने से क्या होगा?

डॉक्टर विवेक जोशी के अनुसार, अलसी का जेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस जेल को लगाने से आपके ड्राई बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं, बालों में चमक बढ़ सकती है और बाल उलझना बंद हो सकते हैं. इन सब से अलग रोज इस मास्क को लगाने से बालों की फ्रिजीनेस कम होने लगेगी, साथ ही बालों में अच्छा वॉल्यूम भी नजर आ सकता है. ऐसे में अपने बालों को ज्यादा सिल्की, शाइनी बनाने और वॉल्यूम बढ़ाने के लिए आप भी घर पर ही इस मास्क को बनाकर लगा सकते हैं. इससे आपको सैलून में महंगे हेयर स्पा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com