Baby Girls Names Inspired from Maa Durga: नवरात्रि का पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है. नवरात्रि के 9 दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के ये रूप शक्ति, ज्ञान, दया और सुरक्षा का प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे में जिन माता-पिता के घर नवरात्रि के पावन दिनों में बेटी का जन्म हुआ है, उनके लिए अपनी बच्ची का नाम इस पर्व से जुड़ा रखना बेहद खास हो सकता है. मां दुर्गा से प्रेरित नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं, बल्कि उनमें शक्ति, सौम्यता और आत्मविश्वास का भाव भी छिपा होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 7 यूनिक नामों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी बेटी को एक अलग पहचान देंगे और मां दुर्गा भी अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगी. साथ ही इन नामों का अर्थ जानकर आप तुरंत पसंद कर लेंगे.
1. नविष्का
यह नाम अपने आप में खास और अलग पहचान रखने वाला माना जाता है. ये नवरात्रि और मां दुर्गा की दिव्य शक्ति से जुड़ा हुआ है. इस नाम में शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास का सुंदर मेल देखने को मिलता है.
मान्यता है कि ये नाम जीवन में नई शुरुआत, उम्मीद और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. आप अपने बच्ची का ये नाम रख सकते हैं.
2. गिरिजा
गिरिजा का मतलब होता है पर्वत की पुत्री. ये मां पार्वती के प्रसिद्ध नामों में से एक है. ये नाम धैर्य और आंतरिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि मां पार्वती का जन्म हिमालय पर्वत के घर हुआ था, इसलिए यह नाम उनसे जुड़ा हुआ है. आपकी बेटी के लिए ये नाम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
3. त्रिनिका
आपकी बच्ची के लिए त्रिनिका नाम काफी खास और सबसे अलग हो सकता है. ये नाम आध्यात्मिकता और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि यह नाम अंक तीन से जुड़ा है, जिसका विशेष महत्व देवी शक्ति की उपासना में बताया जाता है. यह नाम मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की शक्ति और गुणों काा भी प्रतिनिधित्व करता है.
4. देवांशी
देवांशी एक बहुत ही सुंदर और अर्थपूर्ण नाम है. इसका अर्थ होता है 'देव का अंश'. येे नाम इस विश्वास को दर्शाता है. ऐसे में नवरात्रि के शुभ अवसर पर जन्मी बेटी के लिए देवांशी नाम रखना ये दर्शाता है कि वो ईश्वर का एक अनमोल उपहार है.
5. महिका
महिका एक बेहद खूबसूरत नाम है. इसका अर्थ धरती या ओस की बूंद होता है. ये नाम पवित्रताा, ताजगी और प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक है. ऐसे में महिका नाम देवी शक्ति और प्रकृति के गहरे संबंध को दर्शाता है. साथ ही सुनने में महिका नाम बहुत ही मधुर, मॉर्डन और खूबसूरत लगता है.
6. आध्या
आध्या एक बेहद सुंदर और अर्थपूर्ण नाम है. यह संस्कृत शब्द आद्य से बना है, जिसका अर्थ होता है प्रथम, सृष्टि की शुरुआत करने वाली होता है. ये नाम आद्य शक्ति से जुड़ा हुआ माना जाता है और सर्वोच्च शक्ति का प्रतीक है. मां दुर्गा के नामों में भी आध्या का विशेष स्थान है. ये नाम शक्ति, नेेतृत्व, आत्मविश्वास और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है.
7. ध्याना
ध्याना संस्कृत का एक सुंदर शब्द है, जिसका अर्थ ध्यान या गहरी एकाग्रता होता है. ये नाम आध्यात्मिकता और मन कीी शांति से जुड़ा होता है. ध्याना नाम शांति, बैलेंस का प्रतीक माना जाता है. सुनने में ये नाम बहुत खूबसूरत, मॉर्डन और अलग लगता है.
यह भी पढ़ें: क्या मोबाइल बच्चों का फोकस छीन रहा है? श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे करें बच्चों की परवरिश
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे का सिर चपटा होने से कैसे बचाएं? Parenting Expert ने बताया इन 5 बातों पर जरूर दें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं