काले, लंबे और घने बाल पाना हर किसी का सपना होता है. हो भी क्यों ना, हर लड़की की सुंदरता में चार चांद बाल ही लगाते हैं. अगर आपके भी बाल पतले हैं और बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो परेशान मत होइए. यहां आपको ऐसा हेयर मास्क बता रहे हैं, जो आपके बालों को 7 दिन में सिल्की बना देगा. वहीं, इस मास्क को लगाने से आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे. हेयर एक्सपर्ट मंजू रावत कहती हैं कि आपके बाल कितने रफ हो, लेकिन घर का बना यह हेयर मास्क लगाने से आपके बाल एकदम सिल्की हो जाएंगे. यह बिना केमिकल वाला अलसी का हेयर मास्क बेहद ही फायदेमंद है और इसे आप घर में ही तैयार कर सकते हैं. यही, नहीं आप इस हेयर मास्क को बनाकर घर में रख लें. चलिए आपको बताते हैं कि इसको कैसे तैयार करें.
अलसी का हेयर मास्क बनाने का सामग्री
• 2 बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड या अलसी के बीज
• 1 कप पानी
• 8-10 ताजा करी पत्ते
• 4-5 ताज़ा गुड़हल के पत्ते
• 2 चम्मच ताजा या बाजार वाला एलोवेरा जेल

Add image caption here
घर पर हेयर मास्क बनाने का तरीका
एक पैन में 1 कप पानी, 8-10 ताजा करी पत्ते, 4-5 ताजा गुड़हल के पत्ते और 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज लें. इन्हें लगभग 5 से 7 मिनट तक उबाल लें और जैसे ही पानी का जेल जितना गाढ़ा हो जाए गैस को बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अब इसके हल्का ठंडा होते ही सूती कपड़े या छन्नी की मदद से इसे अच्छे से छान लें. फिर इस तैयार जेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें.
तैयार मास्क को लगाने का तरीका
इस अलसी के बीजों के मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई और सिरों तक अच्छी तरह से लगा लीजिए. इसे बालों में 30 से 45 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें. मास्क से सही नतीजा मिलने पर और बेहतर या चमकदार बाल पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करें.
बाल 15 दिन में चाहिए सिल्की तो यह करें
हालांकि यह मास्क पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना है, लेकिन फिर भी इस मास्क को सिर पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. मास्क को हमेशा ताजा बनाकर ही लगाएं. क्योंकि इस मास्क में ताजा एलोवेरा और पत्तों का रस मिला है. इसे स्टोर करके रखा है, तो ये खराब भी हो सकता है. अगर मास्क लगाने के 20 से 30 मिनट के अंदर कोई खुजली, रेडनेस या जलन हो, तो इस मास्क का इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
प्रस्तुति: दीपांशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं