आपके हिसाब से इंटेलिजेंट इंसान कौन होता है. क्या वही जो बहुत पढ़ा-लिखा हो या जिसका IQ हाई हो, या फिर वो जो बिना शोर किए भीड़ में अलग नजर आता है. असल में समझदारी सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह सोचने के तरीके, फैसले लेने की क्षमता और व्यवहार में झलकती है. ऐसे लोग दिखावे से दूर रहते हुए भी अपनी साफ सोच और अलग नजरिए से पहचान बना लेते हैं. खास बात यह है कि उनकी असली ताकत उनकी रोजमर्रा की आदतों में छिपी होती है. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, जो किसी इंसान को सिर्फ जानकार या हाई IQ वाला नहीं, बल्कि सच में इंटेलिजेंट बनाती हैं.
कौन सी आदतें आपको स्मार्ट बनाती हैं-
1. सुनना ज्यादा और बोलना संतुलित-
इंटेलिजेंट लोग बोलने से ज्यादा सुनने पर भरोसा करते हैं. वे सामने वाले की बात को ध्यान से समझते हैं, जिससे उनका नजरिया व्यापक होता है और वे सही प्रतिक्रिया दे पाते हैं.
2. बदलाव को डर के बजाए मौका समझना-
नई चीजों से डरने के बजाय ये लोग उन्हें अपनाते हैं. अलग सोचने और कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में इन्हें हिचकिचाहट नहीं होती, क्योंकि यही इन्हें आगे बढ़ाती हैं.

Photo Credit: Pexels
3. खुद के साथ समय बिताना-
अकेले रहना इनके लिए कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत होता है. यही समय इन्हें खुद को समझने, अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने में मदद करता है.
4. कुछ नया सीखने की भूख-
ये लोग हमेशा कुछ नया जानने की कोशिश करते रहते हैं. हर चीज के पीछे “क्यों” और “कैसे” जानने की आदत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
5. फैसले सोच-समझकर लेते हैं-
जल्दबाजी में निर्णय लेना इन्हें पसंद नहीं होता. ये हर स्थिति का विश्लेषण करते हैं और उसके बाद ही कोई फैसला लेते हैं.
6. गलतियों से सीखते हैं-
इंटेलिजेंट लोग अपनी असफलताओं को छुपाने के बजाय उनसे सीखते हैं. उनके लिए हर गलती एक नया मौका होती है, जो उन्हें आगे बेहतर बनाती है.
इंटेलिजेंस सिर्फ तेज दिमाग नहीं, बल्कि सही आदतों का परिणाम है. अगर इनमें से कुछ आदतें आप में हैं, तो आप सही दिशा में हैं. और अगर नहीं हैं, तो इन्हें अपनाकर अपनी सोच और जीवन दोनों को बेहतर बना सकते है.
ये भी पढ़ें- शादी के बाद सबसे ज्यादा पैसा कहां बर्बाद होता है? नए कपल्स को 6 महीने बाद समझ आता है ये कड़वा सच
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं