विज्ञापन

शादी के बाद सबसे ज्यादा पैसा कहां बर्बाद होता है? नए कपल्स को 6 महीने बाद समझ आता है ये कड़वा सच

Tips For Newly Married Couples: अक्सर आपने देखा होगा कि जब कपल्स की नई-नई शादी होती है, तो वो घूमना, फिरना और शॉपिंग करना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ महीने निकलने के बाद उनका बजट बिगड़ना शुरू हो जाता है. ऐसे में क्या करें और क्या नहीं इस आर्टिकल में जानें.

शादी के बाद सबसे ज्यादा पैसा कहां बर्बाद होता है? नए कपल्स को 6 महीने बाद समझ आता है ये कड़वा सच
Marriage Expenses Guide: शादी के बाद न बिगड़े बजट, तो पहले से ही कर लें ये काम. (AI Generated Image)

Money Saving Tips For Newly Married Couples: शादी में दो व्यक्तियों की आपसी सहमति से एक बंधन में बंधना है. शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन आजकल के दौर में इस लड्डू के साथ एक और चीज़ फ्री मिलती है, और वो है 'खाली बैंक बैलेंस'. शादी के शुरुआती 3 से 6 महीने बड़े हसीन होते हैं, लेकिन जैसे ही हनीमून का खुमार उतरता है, नए कपल्स को समझ आता है कि उन्होंने जोश-जोश में अपना कितना पैसा पानी की तरह बहा दिया है. अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है या होने वाली है, तो संभल जाइए. आइए जानते हैं वो कौन सी जगहें हैं जहां सबसे ज्यादा पैसा बर्बाद होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है. 

कपल्स कैसे बचाएं पैसा- (How couples can save money)

​1. एक्स्ट्रा शॉपिंग- 

​शादी तय होते ही लड़का लड़की भरभर शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं. लड़कियां भारी-भरकम लहंगे और साड़ियां खरीद लेती हैं, जिन्हें साल में एक बार पहनना भी मुश्किल होता है. वहीं लड़के भी ब्रांडेड सूट और जूतों पर लाखों खर्च कर देते हैं. 6 महीने बाद जब अलमारी खुलती है, तो समझ आता है कि इनमें से आधी चीजें तो कभी पहनी ही नहीं गईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

​2. दिखावा-

​आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. 'इंस्टाग्राम रील्स' और 'फेसबुक फोटोज' के चक्कर में कपल्स महंगे इंटरनेशनल ट्रिप्स प्लान कर लेते हैं. लोन लेकर या क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके विदेश जाने का क्रेज 6 महीने बाद तब भारी पड़ता है, जब हर महीने भारी भरकम EMI चुकानी पड़ती है. इसलिए अपने बजट में ट्रिप प्लान करें. 

​3. डुप्लीकेट सामान-

​नया घर बसाने के एक्साइटमेंट में कपल्स अक्सर गैर-जरूरी शो-पीस, महंगी क्रॉकरी और ऐसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीद लेते हैं जिनका इस्तेमाल साल भर नहीं होता. कई बार सस्ते के चक्कर में हम 'डुप्लीकेट' या कम क्वालिटी वाला सामान ले आते हैं, जो 3-4 महीने में खराब हो जाता है. 

​4. बाहर खाना- 

​शादी के शुरुआती महीनों में किचन में खाना कम बनता है और बाहर से ऑर्डर ज्यादा होता है. हर वीकेंड पार्टी, मूवी और बाहर का खाना जेब पर बहुत भारी पड़ता है. 

क्या करें जिससे बजट न बिगड़े-

  • ​बजट डायरी बनाएं- महीने की शुरुआत में ही तय करें कि कितना खर्च करना है और कितना बचाना है.
  • ​जरूरत- कोई भी सामान खरीदने से पहले खुद से पूछें- "क्या मुझे इसकी वाकई जरूरत है या मैं बस इसे चाहता हूं?"
  • ​इन्वेस्टमेंट- दिखावे की चीजों में पैसा फंसाने के बजाय अच्छी जगह निवेश करें. 

ये भी पढ़ें-घंटों रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस ट्रिक से मिनटों में साफ होंगे कारपेट से नेल पॉलिश के दाग

क्या पैरों में होने वाला दर्द हार्ट की बीमारी का संकेत है? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com