“मैं खुद को हमेशा ‘ठीक‑ठाक हेल्दी' मानती थी, लेकिन जब 60 दिनों तक रोज़ फल खाए, तो 10–15 दिनों में ही शरीर से साफ संकेत मिलने लगे- पाचन सुधरा, एनर्जी बढ़ी और जंक फूड से दूरी बन गई.” ये कहना है मेरी टीम मेंबर दीक्षा सोनी का... मेरी ही टीम की एक सदस्य हैं दीक्षा सोनी. हाल ही में उन्होंने अपनी शिफ्ट में कुछ बदलाव कराए. इन बदलावों के कुछ ही दिनों बाद मैंने दीक्षा में काफी बदलाव देखे.
हम सभी जानते हैं कि समय और तकनीक के साथ‑साथ काम करने का तरीका भी बदला है. एक समय था जब सिर्फ़ पुरुष नौकरी और व्यापार करते थे, वहीं आज महिलाएं भी बराबर काम कर रही हैं. एक लंबी यात्रा के बाद वे आर्थिक रूप से ज्यादा सशक्त हुई हैं. हां, कई क्षेत्रों में अभी भी रास्ते जटिल हैं…
असल में दीक्षा बाहर का तला‑भुना बहुत खाती थीं. दोस्तों के साथ रोज़ाना कुछ न कुछ बाहर का खाना हो ही जाता था, भले ही चाय और मस्का बन ही क्यों न हो. वह रोज़ कुछ न कुछ बाहर का खा ही रही थीं. दीक्षा में दिखे बदलाव पर जब मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि-

60 दिन रोज़ फल खाने का फैसला क्यों किया?
दीक्षा ने बताया कि अक्सर आउटडोर शूट्स, समय पर न खाने की आदत और लगातार स्क्रीन के सामने रहने की वजह से खुद को अक्सर नज़रअंदाज़ करती रहीं. बाहर से देखने पर वे हमेशा “नॉर्मल और एक्टिव” लगती थीं, लेकिन अंदर से महसूस होने लगा था कि शरीर साथ नहीं दे रहा.

तभी एक दिन जिम ट्रेनर ने मुझसे कहा-



मैंने 60 दिनों तक रोज़ क्या किया?
मैंने तय किया कि हर दिन कम से कम 2 सर्विंग फल खाऊंगी. कभी सेब, केला, पपीता, कभी संतरा या मौसमी—बस रोज़ कोई न कोई फल ज़रूर मेरी डाइट में होना चाहिए था. शुरुआत में यह आदत अजीब लगी, लेकिन धीरे‑धीरे यह मेरी रूटीन बन गई.
60 दिनों में शरीर में दिखे ये 6 बड़े बदलाव?
1. डाइजेशन और पेट की समस्या में सुधार
पहले मुझे अक्सर भारीपन और कब्ज़ की समस्या रहती थी. लेकिन 10–12 दिनों के अंदर ही यह काफी हद तक ठीक होने लगा. फलों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और गट हेल्थ सुधारता है.
2. शरीर हल्का और एनर्जी ज़्यादा महसूस होने लगी
पहले दिनभर सुस्ती रहती थी, लेकिन अब सुबह उठने के बाद ही फर्क महसूस होने लगा. फलों में मौजूद नेचुरल कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन्स शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.
3. इम्यूनिटी में सुधार दिखा
पहले मुझे छोटी‑छोटी बातों पर सर्दी‑खांसी हो जाती थी, लेकिन इन 60 दिनों में ऐसा कम हुआ. इसकी वजह भी फल ही थे. फलों में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं.
Also Read: कटे हुए फल जल्दी पड़ जाते हैं काले? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स, घंटों तक दिखेंगे एकदम फ्रेश

4. वजन कंट्रोल में आने लगा
मैंने अलग से कोई डाइटिंग नहीं की, लेकिन जंक फूड कम हो गया क्योंकि फल खाने से पेट भरा‑भरा रहता था. ऐसे में जंक फूड में दिलचस्पी भी कम होने लगी. फलों में फाइबर ज़्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है.
5. दिल और ब्लड प्रेशर पर असर
हालांकि यह तुरंत दिखने वाला बदलाव नहीं था, लेकिन 2 महीने बाद मेरा बीपी पहले से ज़्यादा स्टेबल था. फल और सब्जियों का सेवन बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम कर सकता है.
6. दिमाग और मूड में फर्क
सबसे ताज्जुब की बात यह थी कि मैं पहले से ज़्यादा शांत और फोकस्ड महसूस करने लगी. फल और सब्जियों में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर दिमाग में “फील‑गुड” केमिकल्स के बैलेंस को बेहतर करते हैं, जिससे मूड और ओवरऑल वेल‑बीइंग पर पॉजिटिव असर पड़ता है.
Also Read: क्या फलों पर काला नमक डालकर खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और सही मात्रा

सबसे बड़ा सरप्राइज़ क्या था?

क्या सिर्फ़ फल खाने से सब ठीक हो जाता है?
नहीं. मैंने यह भी समझा कि सिर्फ़ फल खाना ही काफी नहीं है. बैलेंस्ड डाइट, भरपूर पानी और एक्टिव लाइफस्टाइल भी ज़रूरी है. रोज़ाना करीब 400 ग्राम फल और सब्जियां लेना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. मशहूर कहावत है— An apple a day keeps the doctor away.
लेकिन मैं कहती हूं—


Also Read: गर्मियों में फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
आज मैं क्या कह सकती हूं?
आज 60 दिन पूरे होने के बाद मैं यह विश्वास के साथ कह सकती हूं कि यह एक छोटी आदत थी, लेकिन इसका असर पूरे शरीर पर दिखा. अगर आप भी मेरी तरह फल खाना टालते हैं, तो एक बार खुद को 60 दिन का चैलेंज देकर देखें. शायद आपको भी अपने शरीर में वो बदलाव दिख जाए, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी.
नोट: यह अनुभव दीक्षा की निजी दिनचर्या और आदतों पर आधारित है. फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह की डाइट अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है.
टेक अवे
सेहत सुधारने के लिए हमेशा बड़े बदलाव ज़रूरी नहीं होते. 60 दिनों तक रोज़ फल खाने जैसी एक छोटी‑सी आदत भी पाचन, एनर्जी, इम्युनिटी और मूड पर सकारात्मक असर डाल सकती है. अगर आप भी अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो एक छोटा कदम उठाकर खुद को मौका दीजिए- परिणाम शायद आपकी उम्मीद से जल्दी दिखें.
FAQs
Q1. रोज़ फल खाने से कितने दिनों में असर दिखने लगता है?
A. कई लोगों को 10–15 दिनों के भीतर पाचन, एनर्जी और हल्केपन में फर्क महसूस हो सकता है, लेकिन असर व्यक्ति की लाइफस्टाइल और सेहत पर निर्भर करता है.
Q2. क्या रोज़ फल खाने से वजन कम होता है?
A. फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और जंक फूड कम खाने की आदत बन सकती है. इससे वजन कंट्रोल में मदद मिल सकती है.
Q3. दिन में कितने फल खाना सही माना जाता है?
A. आमतौर पर रोज़ 2–3 सर्विंग फल और सब्जियां लेना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Q4. क्या सिर्फ़ फल खाने से ही शरीर हेल्दी रह सकता है?
A. नहीं. फल सेहत के लिए जरूरी हैं, लेकिन बैलेंस्ड डाइट, पर्याप्त पानी और एक्टिव लाइफस्टाइल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.
और पढ़ें :
120 दिनों तक रोज़ लिखने से बदला मेरा दिमाग: 23 साल के राजवीर सिंह ने साझा किए अनुभव
120 दिनों तक टीवी कम देखने से मेरे बेटे की जीवनशैली कैसे बदली? कामकाजी मां ने साझा किए अपने अनुभव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं