Healthy Tips: खानपान का ध्यान ना रखने और खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है. फैटी लिवर होने पर लिवर में टॉक्सिंस जम जाते हैं जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना बढ़ने लगती है. ब्लड प्रेशर का बढ़ना, ब्लोटिंग होना, गैस की दिक्कत, कब्ज होना, वजन कम ना करना पाना, पेशाब का जरूरत से ज्यादा पीला होना, आसानी से चोट लग जाना, भूख में कमी, मूडी महससू करना, एंजाइटी होना, जरूरत से ज्यादा पसीना आना और थकान महसूस होना फैटी लिवर (Fatty Liver) होने के लक्षणों में शामिल हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह कुछ आम बातों को ध्यान में रखकर लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है और फैटी लिवर की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.
कैसे पता चलेगा कि आपका पाचन तंत्र अच्छा है या नहीं, ये संकेत बताते हैं पेट का हाल
लिवर डिटॉक्स कैसे करते हैं | How To Detox Liver
पिएं पर्याप्त पानीपर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहेंगे तो इससे लिवर में जमे टॉक्सिंस फिल्टर होकर निकलने लगेंगे. ऐसे में पानी पीना लिवर डिटॉक्स करने में अच्छा असर दिखाता है. सुबह उठने के बाद पानी पिएं, खाना खाने के 20 मिनट पहले और 20 मिनट बाद पानी पिएं और दिनभर में तकरीबन 7 से 8 गिलास पानी पीते रहें.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अपने खानपान से टॉक्सिक फूड्स को निकालना जरूरी है. इन टॉक्सिक फूड्स में रिफाइंड ऑयल्स, रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स शामिल हैं जो लिवर में जमते हैं और फैटी लिवर की वजह बनते हैं. ऐसे में इन फूड्स को खाने से परहेज करना जरूरी है.
पिएं सब्जियों का जूसलिवर डिटॉक्स (Liver Detox) करने के लिए कच्ची सब्जियों का जूस पीना जरूरी होता है. आप पाचन को फायदे देने वाली सब्जियां चुन सकते हैं और इन्हें खानपान का हिस्सा बना सकते हैं. सब्जियों के जूस शरीर के एसिड लेवल्स को कम करते हैं और पीएच बैलेंस को बेहतर बनाने में भी मददगार होते हैं.
पौटेशियम से भरपूर फूड्स खाएंलिवर को डिटॉक्स करने के लिए खानपान में पौटेशियम से भरपूर फूड्स शामिल करने भी जरूरी होते हैं. पौटेशियम लिवर को साफ करने में मददगार होता है और इससे ब्लड प्रेशर और हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत कम होने में भी असर दिखता है. केले, शकरकंदी, पालक और बींस पौटेशियम से भरपूर होते हैं.
एक्सरसाइज आएगी कामलिवर को दुरुस्त (Healthy Liver) रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी होता है. एक्सरसाइज करने पर शरीर अंदरूनी रूप से डिटॉक्स होने लगता है. इससे शरीर से टॉक्सिंस निकलते हैं और लिवर की सेहत भी अच्छी रहती है. फैटी लिवर से परेशान लोग रनिंग, वॉकिंग और एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं