विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2017

ब्रेकअप के बाद करना है मूवऑन, तो इन डेस्टिनेशन्स का करें रूख

ब्रेकअप के बाद करना है मूवऑन, तो इन डेस्टिनेशन्स का करें रूख
नई दिल्‍ली: दिल टूटने के कई कारण हो सकते हैं, पर इसके बाद होने वाला ट्रॉमा हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है. जिसके रिएक्‍शन में कुछ लोगों को पछतावा हो सकता है, वहीं कई लोग इसके बारे में दूसरों से चर्चा कर सकते हैं, आपके दिमाग में इस बारे में सोच-सोच कर कई तरह के भाव पैदा होते रहते हैं. ऐसे में खुद को उस दर्द भरे अनुभव से दूर करने के लिए हमेशा फ्रेंडस या काम में बिजी हो जाना ही र्प्‍याप्‍त नहीं है. इस ट्रॉमा से निकलने के लिए इस बार निकल पड़ें इन जगहों की सैर पर.

इटली- फूड फूड फूड
टूटे हुए दिल को जोड़ने के लिए खाने से अच्‍छा ऑप्‍शन शायद की कुछ हो. अगर यहां का आर्किटेक्चर और प्रेरणादायक कला अगर आपके टूटे दिल पर मरहम लगाने में लिए काफी नहीं है तो इटली में आपके पेट को संतुष्‍ट करने के लिए काफी कुछ है. ट्रेडिशनल पिज्‍जा और ग्‍लेटो के अलावा लसानिया और पनज़नेला जैसा टेस्‍टी फूड भी आपको यहां मिल जाएगा.
 
italy

वेगास - पार्टी ऑल नाइट
एक मजेदार विकेंड आपको उन सारे इमोशन्‍स से छुटकारा जरूर दिला देगा जो कई दिनों से आपको परेशान कर रहे हैं. क्‍लब की जगमगाती लाइटें, फूलऑन डांस और दोस्‍तों को साथ आपको खुशी जरूर देगा. झिलमिलाता पूल और कैसीनो अपके दिल का दर्द कम जरूर कर देगा.
 
vegas

पेरिस- शॉपिंग का अड्डा
हाई फैशन, स्‍ट्रीट शॅपिंग और पेरिस में खरीदारी का अद्वितीय अनुभव आपको शॉपिंग के नए आयाम सीखा देगा. उत्तम दर्जे और स्‍टाइलिश कपड़ों से भरा सूटकेस आपके वार्डरोब को एकदम बदलकर रख देगा. इतना ही नहीं ये आपको मूवऑन करने के लिए प्रेरित भी करेगा.
 
places

बाली- शांति की जगह
अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत बाली सभी नकारात्मक विचारों को आपके मस्तिष्क से साफ कर देगा. स्पा का मजा लें, साइकिलिंग करें, वर्कशॉप को अटटैंड करें आपको शांति जरूर मिलेगी.
 
visit

थाईलैंड-मिलिए किसी नए से
दुनिया भर से लोगों की हलचल, समुद्र तटों की शांति... थाईलैंड ब्रेकअप के बाद के लिए एक अद्भुत गंतव्य है. किसी अंजान से बात करें और भूल जाएं उन सारी यादों को जो आपको टेंशन और तनाव में डाल रही हैं.
 
chinatown
लेखक के बारे में
img
शिखा शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel, How To Overcome Breakup, Break Up, Relationships, Heartbroken, Places To Travel For Heartbroken People, Places To Visit When You Are Heartbroken, Travelling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com