Skin Care: त्वचा निखारने के लिए अक्सर ही बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदे जाते हैं. कुछ प्रोडक्ट्स में जड़ी-बूटियां होने के दावे किए जाते हैं तो कुछ को विदेशी सामग्री के आधार पर बेचा जाता है. लेकिन, जो असर त्वचा पर प्राकृतिक चीजें दिखाती हैं उनकी बात ही कुछ और होती है. यहां बेसन (Besan) के कुछ ऐसे ही फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं जो त्वचा से अशुद्धियों को दूर करते हैं, चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं, चेहरे को निखारते हैं और त्वचा मुलायम बनाते हैं सो अलग. यहां जानिए सुनहरे निखार (Glow) के लिए कैसे बनाएं बेसन के फेस पैक्स.
Jasmin Bhasin की सुंदरता का यह है राज, एक्ट्रेस ने बताया घर पर बनाकर लगाती हैं यह एक फेस पैक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs
बेसन और हल्दीचेहरे को एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण देता है बेसन का यह फेस पैक. 2 चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी (Turmeric) मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. इससे पिंपल्स कम होने में असर दिखता है.
बेसन और मुल्तानी मिट्टीऑयली स्किन पर इस फेस पैक को लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए बराबर मात्रा में बेसन और मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इसे 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.
बेसन और टमाटर2 चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार टमाटर का रस मिलाएं और फेस पैक बना लें. इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. त्वचा निखर जाती है.
बेसन और दहीटैनिंग कम करने के लिए बेसन और दही को साथ मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और जरूरत के अनुसार दही लेकर मिला लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. त्वचा निखर जाती है.
बेसन और एलोवेराचेहरे पर इस फेस पैक को लगाने पर सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. 2 चम्मच बेसन में थोड़ा एलोवेरा जैल और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं