विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2025

नारियल तेल ही नहीं बल्कि ये 4 तेल भी लगाए जा सकते हैं चेहरे पर, ग्लो देखकर ब्यूटी सीक्रेट पूछने लगेंगी सहेलियां 

Oils For Glowing Skin: ऐसे कई तेल हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन तेलों को त्वचा पर लगाने से रूखापन भी कम होने लगता है. जानिए इन तेलों के बारे में. 

नारियल तेल ही नहीं बल्कि ये 4 तेल भी लगाए जा सकते हैं चेहरे पर, ग्लो देखकर ब्यूटी सीक्रेट पूछने लगेंगी सहेलियां 
Face Oils For Radiant Skin: त्वचा को निखारने के लिए लगा सकते हैं ये तेल. 

Skin Care: जिन लोगों की त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई होती है सिर्फ वही जानते हैं कि स्किन को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखना कितना मुश्किल काम है. त्वचा पर नमी लाने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अलावा फेस ऑयल्स (Face Oils) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन तेलों के फैटी एसिड्स स्किन को पोषण देते हैं और निखारने के साथ ही स्किन को स्ट्रेंथनिंग गुण देते हैं जिससे स्किन खुद ही रिपेयर होने लगती है. आमतौर पर त्वचा पर नारियल का तेल लगाया जाता है लेकिन नारियल तेल के अलावा भी ऐसे कुछ तेल हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन फेस ऑयल्स से स्किन फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचेगी, बेजान त्वचा निखरेगी और कोलाजन के प्रोडक्शन में भी इन तेलों का असर नजर आ सकता है. यहां जानिए कौनसे हैं ये फायदेमंद तेल. 

डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन सप्लीमेंट्स को खाने पर स्किन पर आता है निखार, अपने रूटीन में कर सकते हैं शामिल 

त्वचा निखारने के लिए फेस ऑयल्स | Face Oils For Glowing Skin 

आर्गन ऑयल 

चेहरे पर आर्गन ऑयल को लगाया जा सकता है. फैटी एसिड्स वाले इस तेल में विटामिन ई और लिनोलिनिक एसिड भी होता है. इस तेल से स्किन की आउटर लेयर बेहद मुलायम हो जाती है और इससे त्वचा निखरती है सो अलग. 

जोजोबा ऑयल 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) चेहरे को सूदिंग इफेक्ट्स देता है. जोजोबा ऑयल को ऑयली स्किन पर भी लगाया जा सकता है. इस तेल से सीबम प्रोडक्शन बैलेंस होता है. इस तेल को लगाने पर स्किन के एक्ने और ब्रेकआउट्स की दिक्कत कम होती है. 

बादाम का तेल 

मीठे बादाम के तेल (Almond Oil) को त्वचा पर लगाने से स्किन को विटामिन ई और फैटी एसिड्स मिलते हैं. इस तेल को चेहरे पर लगाने से स्किन निखरती है और चेहरे पर चमक भी नजर आने लगती है. रात के समय बादाम के तेल की 1-2 बूंदे हथेली पर मलकर चेहरे पर लगाई जा सकती हैं. 

रोजहिप ऑयल 

रोजहिप ऑयल जेंटल ऑयल है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इस तेल से स्किन पर बैरियर बन जाता है और स्किन डैमेज नहीं होती है. रोजहिप ऑयल स्किन की इरिटेशन को दूर करने में भी असरदार होता है. 

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आपकी त्वचा ऑयली है या फिर कोंबिनेशन स्किन है तो जरूरत से ज्यादा देर तक चेहरे पर तेल लगाकर ना रखें. इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है. फेस ऑयल्स को चेहरे पर एक से डेढ़ घंटे लगाकर भी रखा जा सकता है. इसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Face Oils, Glowing Skin, Home Remedies, Glowing Skin Home Remedies, Rosehip Oil, Almond Oil, Jojoba Oil, Argan Oil, Skin Care, Skin Care Tips, Best Face Oils
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com