नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, इसके साथ ही अब ठंड का एहसास भी बढ़ने लगा है. ऐसे में खासकर छोटे बच्चों के पेरेंट्स की परेशानी बढ़ जाती है. हल्की ठंड पड़ते ही पेरेंट्स के मन में बच्चों की देखभाल को लेकर कई सवाल आने लगते हैं. इन्हीं सवालों में से एक है कि नहलाते हुए बच्चों को ठंड से कैसे बचाया जाए या सर्दी में बच्चों को कैसे नहलाया जाए? माता-पिता को डर रहता है कि कहीं नहलाने के बाद बच्चे को ठंड न लग जाए. इसी को लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सर्दी के मौसम में बच्चों को नहलाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पीडियाट्रिशियन बताते हैं, सर्दियों में बच्चों को नहलाते समय पेरेंट्स को तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
नंबर 1- बच्चे को ज्यादा देर तक न नहलाएंडॉक्टर संदीप गुप्ता के अनुसार, सर्दियों में बच्चे को नहलाते समय उसे ज्यादा देर तक पानी में न रखें. बच्चे को 5 से 10 मिनट के अंदर नहला देना चाहिए. ज्यादा देर तक नहलाने से बच्चे को ठंड लग सकती है. इसके अलावा, नहलाने से पहले ही बच्चे के कपड़े, डायपर और तौलिया तैयार करके रख लें. कोशिश करें कि तौलिया और कपड़ों को आप थोड़ी देर धूप में रख दें. इससे ये हल्के गर्म हो जाएंगे.
नंबर 2- नहाने के बाद जरूर लगाएं बेबी मॉइश्चराइजरडॉक्टर बताते हैं, सर्दियों में बच्चों की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है. ठंडी हवा और नहाने के कारण त्वचा की नमी कम होने लगती है. ऐसे में बच्चे को नहलाने के बाद उसकी त्वचा पर बेबी मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे बच्चे की स्किन में नमी बनी रहेगी है.
नंबर 3- बहुत गर्म पानी से न नहलाएंइन सब से अलग पीडियाट्रिशियन कहते हैं, कई माता-पिता सोचते हैं कि सर्दियों में बच्चे को गर्म पानी से नहलाने पर उसे ठंड नहीं लगेगी. लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए बच्चे को हमेशा गुनगुने पानी से ही नहलाना चाहिए. पहले पानी में अपना हाथ डालकर तापमान चेक करें, पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा.
इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप ठंड के मौसम में नहलाते हुए बच्चे को सर्दी लगने से बचा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं