- बालों की सही देखरेख है जरूरी.
- टूटने से बचते हैं बाल.
- ये हेयर केयर टिप्स हैं खास.
Hair Care: बालों में तेल लगाएं या ना लगाएं, शैंपू कब करें कैसे करें और इन्हें झाड़ने का सही तरीका क्या है जैसे कई सवाल अक्सर हमारे मन में कौंधते रहते हैं. किस तरह बाल बढ़ेंगे और घने दिखाई देखें बस यही दिमाग में घूमता है. अगर आपकी भी यही मुश्किल है तो आपको फिक्र करने की और जरूरत नहीं है. यहां जानिए किस तरह बालों की देखरेख करें कि ना बाल टूटें और ना रूखे-सूखे (Dry Hair) दिखाई दें. यहां बालों से जुड़े कुछ आम टिप्स दिए गए हैं जो बालों की देखरेख में बेहद काम आते हैं. इन टिप्स को अपनाकर आप बालों को सर्दी की शुष्क और ठंडी हवाओं से बचा सकते हैं.
चेहरे की झाइयों से छिन गया है स्किन का ग्लो तो लगाएं रात के समय यह तेल, Pigmentation हो जाएगी दूर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बालों की देखरेख के टिप्स | Hair Care Tips
- दोमुंहे बालों को हटाने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करें. बालों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा तो दोमुंहे बाल खुद-ब-खुद हट जाएंगे. इसके लिए आप अंडे का हेयर मास्क (Hair Mask) लगा सकते हैं.
- बालों में वॉल्यूम और शाइन लाने के लिए लीव-इन-कंडीशनर लगाया जा सकता है. इससे बाल सूखने के बाद भी ड्राई नजर नहीं आते और चमकदार दिखते हैं.
- डैंड्रफ (Dandruff) हटाने के लिए सबसे अच्छी तरीका है कि आप डैंड्रफ दूर करने वाले शैंपू को बालों में तकरीबन 5 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. इससे डैंड्रफ दूर हो जाता है.
- हर थोड़ी देर में बालों को झाड़ने से बचें. इससे बाल झड़ते भी ज्यादा हैं और बालों में ऑयल भी आने लगता है. सर्दियों में खासकर ऐसा करने से बचना चाहिए. कोशिश करें कि आप हर थोड़ी देर में बालों में हाथ ना फेरें.
- बालों के बहुत ज्यादा तेज खींचकर ना बांधे. ऐसा करने पर बाल स्कैल्प से खिंच जाते हैं और बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं. इससे सिर में दर्द भी हो सकता है.
- अगर आपके बाल घुंघराले (Curly Hair) हैं तो सूखे बालों को झाड़ने की गलती ना करें. अपने बालों को धोने के बाद जब वे हल्के गीले हों तो लीव-इन-कंडीशनर या हेयर स्टाइलिंग क्रीम लगाकर उनमें कंघी करें. इससे कर्ल्स डिफाइन होते हैं.
- सर्दियों में हीटिंग टूल्स खासकर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. कोशिश करें कि आप हेयर ड्रायर से पूरी तरह बाल सुखाने के बजाय हल्के सुखाएं. इससे बाल डैमेज से बचेंगे.
- सर्दियों में धूप खाना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता. लेकिन, कोशिश करें कि बहुत ज्यादा देर धूप में बैठें तो बालों को ढक लें. कहीं ऐसा ना हो कि धूप खाने के चक्कर में आप बालों को नुकसान पहुंचा लें.
- रोजाना बालों को स्टाइल करने से बचें. रोज-रोज हीटिंग टूल्स (Heating Tools) का इस्तेमाल, हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स लगाना और ढेर सारी पिंस ठूंसकर बालों को बांधने पर हेयर डैमेज का खतरा रहता है. अपने बालों को सांस लेने का मौका दें और कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर ही बालों को स्टाइल करें.
- बहुत ज्यादा गर्म पानी बालों पर ना डालें. इससे बाल ड्राई होकर टूट सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं