विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

रात में 9 घंटे सोने के लिए ये कंपनी दे रही है 1 लाख रुपये, क्या आप तैयार हैं?

इस कंपनी के प्रोग्राम का नाम है 'वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप', जिसमें चुने गए कुछ कैंडिडेट्स को लगातार 100 दिनों तक हर रोज़ 9 घंटों की नींद लेनी होगी.

Also Read in
रात में 9 घंटे सोने के लिए ये कंपनी दे रही है 1 लाख रुपये, क्या आप तैयार हैं?
सोने के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये...
नई दिल्ली:

अच्छी नींद सभी को प्यारी है, तो क्या हो अगर इसी प्यारी नींद के लिए लाख रुपये मिलें! जी हां, एक कंपनी आजकल चर्चा में है जो आपको सिर्फ सोने के लिए 1 लाख रुपये का इनाम दे रही है. इसके लिए आपको कहीं बाहर नहीं बल्कि अपने घर में ही सोना है. इस स्टार्टअप कंपनी का नाम है वेकफिट. जो अपने कुछ लकी इंटर्न्स को 100 दिनों तक दिन में 9 घंटों की नींद के लिए लाख रुपये का इनाम दे रही है.

इस कंपनी के प्रोग्राम का नाम है 'वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप', जिसमें चुने गए कुछ कैंडिडेट्स को लगातार 100 दिनों तक हर रोज़ 9 घंटों की नींद लेनी होगी. इस प्रोग्राम के लिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'अपने फेवरेट शोज़ को रात में अवॉइड करने के लिए शुक्रिया'

इस कंपनी ने इंटर्न के लिए इस जॉब को नाम दिया 'Just Sleep'. साथ लिखा, 'इस जॉब के लिए ऐसा कैंडिडेट चाहिए जिसे मौका मिलते ही नींद आ जाए, यानी 10 से 20 मिनट में ही जिसे नींद लग जाए.'

इस जॉब के लिए क्वालिफिकेशन में लिखा गया, ऐसा शख्स जो रात में सोने से पहले शो देखने की आदत को छोड़ सके और रात के समय मोबाइल में आने वाले नोटिफिकेशन को भी इग्नोर कर सके.'

बिज़नेस इंसाइडर के मुताबिक, 'वेकफिट आपके स्लीपिंग पैटर्न को मॉनिटर करेगा, इंटर्न कंपनी के दिए हुए मैट्रेस पर ही सोएगा और उसे स्लीप ट्रैकर भी दिया जाएगा, जिससे इस मैट्रेस पर ली गई नींद को मॉनिटर किया जाएगा. इसके लिए इंटर्न का काउंसलिंग सेशन भी होगा.'

जब आप 100 दिनों तक रोज़ाना 9 घंटे की नींद लेते हैं तो वेकफिट आपके इस स्लीपिंग डेटा को चेक कर 1 लाख रुपये का इनाम देगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep, 1 Lakh To Nap, 1 Lakh For Sleep, Just Sleep, Sleeping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com