विज्ञापन

WAPCOS वैपकोस ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 25 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

WAPCOS लिमिटेड ने भारत और विदेशों (अफ्रीका) में विभिन्न सौर ऊर्जा और पावर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 29 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है.

WAPCOS वैपकोस ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 25 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
आवेदकों की अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

WAPCOS Limited Bharti: वैपकोस लिमिटेड ने भारत और विदेशों में विभिन्न पावर ट्रांसमिशन, वितरण और सौर परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए विशेषज्ञों को परियोजना-अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से कुल 29 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस पद पर कितनी वैकेंसी है. साथ ही योग्यता और फीस कितनी होगी इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं. 

वैकेंसी डिटेल्स

परियोजना के आधार पर वैपकोस लिमिटेड की ओर से जारी 29 रिक्तियों में भारतीय परियोजनाएं में 11 और विदेश स्थित परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) में 18 पद शामिल हैं. भारतीय परियोजनाएं में जारी 11 पदों में ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, सिविल विशेषज्ञ (ट्रांसमिशन और सबस्टेशन) का 1, प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञ का 1, वरिष्ठ पर्यावरण सुरक्षा विशेषज्ञ    का 1, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ    का 1, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी का 1, पर्यावरण जांच अधिकारी के 3, प्रोजेक्ट अकाउंटेंट का 1 और ऑफिस असिस्टेंट का 1 पद शामिल हैं.

विदेश स्थित परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) में जारी 18 पदों में प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन इंजीनियर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) का 1, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर (बीईएसएस विशेषज्ञ) का 1, सोलर पावर प्लांट विशेषज्ञ का 1, सिविल इंजीनियर (सोलर पावर प्लांट) का 1, ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, सामाजिक और लैंगिक विशेषज्ञ का 1, डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर का 1, जनरल साइट सुपरवाइजर का 1, रेजिडेंट प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (सिविल इंजीनियर) का 1, स्वास्थ्य - सुरक्षा और पर्यावरण विशेषज्ञ का 1, सामाजिक विशेषज्ञ का 1 और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोटेक्शन एवं कंट्रोल डिजाइन इंजीनियर के 2 पद शामिल हैं.

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 7 नवंबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 25 नवंबर तक कर दिया गया. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नई तय समय सीमा के अंदर अपना सीवी अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है. 

आवेदकों की अधिकतम आयु 67 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए वैपकोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सुनहरा मौका सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर से शुरू होंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com