उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगामी जुलाई महीने से केंद्र सरकार की विकसित भारत-जी राम जी (VB GRAMG) योजना को प्रदेश में पूरी तरह लागू करने जा रही है. इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की बुवाई और कटाई के बाद खाली रहने वाले मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. राज्य के ग्राम्य विकास विभाग ने इस योजना का पूरा मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए बहुत जल्द ही योगी कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव के रूप में पेश किया जाएगा.
125 दिन गारंटी वाला रोजगार
बुवाई और कटाई के व्यस्त सीजन में खेती में काम करने वाले मजदूरों के लिए कुल 60 दिन का नो वर्क का समय होगा. शेष 305 दिनों में भी मजदूरों को 125 दिन की गारंटी वाला रोजगार दिया जाएगा. दैनिक मजदूरी हर सप्ताह या किसी भी स्थिति में कम करने की तिथि के 15 दिन के अंदर दे दिया जाएगा.
डिजिटल भुगतान किया जाएगा
VB GRAM G में रोजगार की गारंटी प्रति ग्रामीण परिवार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है. यूपी में भी अब ग्रामीण मजदूरों को इतने दिन का ही रोजगार दिया जाएगा. VB GRAM G योजना में मजदूरों को पूरी तरह से ऑनलाइन डिजिटल भुगतान किया जाएगा.
मजदूरों का लिया जाएगा फीडबैकइसके साथ ही गड़बड़ी रोकने के लिए इसका सत्यापन भी कराया जाएगा. योजना में मजदूरों से फीडबैक लेकर गड़बड़ियों को रोका जाएगा और खामियों को दूर किया जाएगा. इस योजना में पानी से जुड़े कामों, कृषि और भूजल स्तर में सुधार के कामों को प्राथमिकता दी जाएगी. सड़क और कनेक्टिविटी जैसे कामों में इन्हें लगाया जाएगा
यूपी में इतने मनरेगा मजदूर है रजिस्टर्ड
यूपी में फिलहाल मनरेगा में 2.43 करोड़ मजदूर पंजीकृत हैं. इसमें 1.82 करोड़ जॉब कार्ड जारी किए गए हैं. इसमें सक्रिय मजदूरों की संख्या 1.21 करोड़ है. सक्रिय जॉब कार्ड की संख्या 86.15 लाख है.
यह भी पढ़ें- UP Sipahi Bharti में पूछे जा रहे सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं, एग्जाम की कहानी कैंडिडेट्स की जुबानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं