दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (आरटीआरएमएच) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर रेजिडेंट के कुल 27 पदों पर भर्ती की जानी है. इनमें 9 पद अनारक्षित रखे गए हैं. ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद रखें गए हैं. वहीं जिन विभागों में ये भर्ती निकाली गई है, उसकी जानकारी कुछ प्रकार है.
- एनेस्थीसिया के 3 पद
- मेडिसिन के 4 पद
- प्रसूति और स्त्री रोग के 7 पद
- ऑर्थोपेडिक के 4 पद
- हेयर थेरेपी के 5 पद
- सामान्य सर्जरी का 1 पद
- रेडियोलॉजी का 1 पद
- नेत्र विज्ञान का 1 पद
- ईएनटी (कान, नाक और गला) में 1 पद
क्या है चयन प्रक्रिया
सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाना है. वॉक-इन इंटरव्यू 7 अगस्त को सुबह 11:30 बजे होगा. जो कि 'प्रशासनिक ब्लॉक कॉन्फ्रेंस हॉल' में होगा. योग्य उम्मीदवारों को केंद्र पर 9:30 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा. अपने साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं.
कौन कर सकता है आवेदन
- इंटरव्यू में केवल वही उम्मीदवार जाएं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री हो.
- एमबीबीएस के साथ उसी स्पेशलिटी में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो. 2 साल में एक साल का अनुभाव सरकारी अस्पताल में होना चाहिए.
- अधिकतम आयु सीमा 45 साल रखी गई है.
कितनी मिलेगी सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें सैलरी 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत दी जाएगी. यानी हर महीने 67,700 रुपए प्रति मिलेंगे. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं