विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

12वीं पास के लिए उत्तराखंड में नौकरी, 11 अक्टूबर तक करें आवेदन

आवेदन दाखिल करने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू भी देना होगा.

Also Read in
12वीं पास के लिए उत्तराखंड में नौकरी, 11 अक्टूबर तक करें आवेदन
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन ने संविधा परिचालक (कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेटर) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 11 अक्टूबर तक आवेदन दाखिल करना होगा. आवेदन दाखिल करने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू भी देना होगा. इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां पढ़ लें.

आय़ु सीमा- इस पद के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 साल से 42 साल के बीच तक होनी चाहिए.
 आवेदन शुल्क- इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे. इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाती वर्ग के आवेदकों के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क होगा. 

ऐसे करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ubter.in और www.ubterec.in पर जाकर अपना फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं. 
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttrakhand, Technical Education, Vacancy, Vacancies For 12th Pass, Operator, Job, Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com