विज्ञापन

SBI ने निकाली भर्ती, 1.6 करोड़ मिलेगा वेतन; जानें कौन कर सकता है आवेदन

SBI Chief AI Officer Salary: भारतीय स्टेट बैंक ने चीफ एआई ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है. इसके लिए अधिकतम सैलरी 1.6 करोड़ तक रखी गई है. उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

SBI ने निकाली भर्ती, 1.6 करोड़ मिलेगा वेतन; जानें कौन कर सकता है आवेदन
स्टेट बैंक ने निकाली एआई ऑफिसर की भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें सैलरी 1.6 करोड़ रुपये तक दी जाएगी. SBI ने ये भर्ती चीफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए निकाली है. बैंक इस पद के लिए 1.6 करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज दे रहा है. इतना ही नहीं, चीफ एआई ऑफिसर के अलावा कॉन्ट्रैक्ट पर 5 AI एक्सपर्ट्स की भी हायरिंग हो रही है. इनमें तीन डिप्टी मैनेजर और दो आर्किटेक्ट शामिल हैं. बैंक को हाल ही में साइबर हमले का सामना करना पड़ा था, जिसमें हजारों कस्टमर्स का डेटा चोरी हो गया था. इस घटना के बाद अब चीफ एआई ऑफिसर की वैकेंसी निकाली गई है. 

SBI के चीफ AI ऑफिसर को कैसे मिलेगी सैलरी?

जॉब लिस्टिंग के अनुसार, चीफ AI ऑफिसर की सालाना  सैलरी को अलग-अलग हिस्कों में बांटा गया है. इसमें 90% फिक्स्ड पे और 10% वेरिएबल पे शामिल है. इस हिसाब से ये 1.44 करोड़ रुपये फिक्स्ड पे और 16 लाख रुपये वेरिएबल पे बनता है. वेरिएबल हिस्सा एआई ऑफिसर के परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाएगा.

इसे लेकर एसबीआई की तरफ से साफ किया गया है कि सालाना CTC बातचीत के आधार पर तय होगी और उम्मीदवार के अनुभव, मौजूदा सैलरी और पोस्टिंग की जगह पर निर्भर करेगी. यानी 1.6 करोड़ रुपये की रकम कोई तय नहीं है, ये इस पोस्ट के लिए हाइएस्ट पैकेज है. 

SBI AI ऑफिसर के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 तक 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए.
  • बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस या IT में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए.
  • AI, एनालिटिक्स, मॉडल ओवरसाइट, गवर्नेंस या बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े सीनियर लीडरशिप पदों पर कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है.
  • कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE, BTech या MTech होना चाहिए. 
  • स्टैटिस्टिक्स में MSc या MA, कंप्यूटर साइंस में MSc, MStat या MCA वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

क्या होगा AI ऑफिसर का काम?

SBI में चीफ AI ऑफिसर का काम बैंक के AI से जुड़े कामकाज की निगरानी करना होगा. जिसमें एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म और एजेंटिक AI भी शामिल हैं. काम की रफ्तार और रिस्क को मैनेज करने के लिए चीफ एआई ऑफिसर की बड़ी जिम्मेदारी होगी. 

यूजर्स ने कहा- कम है पैकेज

भले ही आम लोगों को ये पैकेज सुनने में काफी बड़ा लग रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे काफी कम बताया है. उनका कहना है कि गूगल और बाकी बड़ी कंपनियां इतनी सैलरी लेवल-3 इंजीनियरों को देती हैं, जिनके पास 5 या 8 साल का अनुभव होता है. ऐसे में SBI को हकीकत से रूबरू होने की जरूरत है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस सैलरी पर इस पोस्ट के लिए कोई ज्वाइन नहीं करेगा. 

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तारीख का ऐलान, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यह भी पढ़ें | ड्रेस कोड के चलते ठुकराई थी जिस कंपनी की नौकरी, अब वहीं CEO बन गईं आर्टेमिस पैट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI Chief AI Officer, SBI Chief AI Officer Salary, SBI Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com