विज्ञापन

TET वालों के लिए सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, 47,600 रुपये तक मिलेगी वेतन

सैनिक स्कूल कोडगु ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और जनरल एम्प्लॉई के पदों पर निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार तुरंत अप्लाई कर दें.

TET वालों के लिए सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, 47,600 रुपये तक मिलेगी वेतन
योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. सैनिक स्कूल कोडगु ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और जनरल एम्प्लॉई के पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5 पदों पर भर्ती की जानी है. जिनमें PGT केमिस्ट्री, TGT इंग्लिश, TGT हिंदी, TGT सोशल साइंस और जनरल एम्प्लॉई के लिए एक-एक पद शामिल है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर दें. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से जरूर पढ़ लें.  

कौन कर सकते हैं आवेदन

PGT केमिस्ट्री के लिए जो उम्मीदवारों आवेदन करनी की इच्छा रखते हैं, उनके पास संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए. B.Ed पास किया होना चाहिए. PGT पोस्ट के लिए, उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

TGT पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री या चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री. (कम से कम 50% अंक होनी चाहिए.  B.Ed क्वालिफिकेशन भी जरूरी है. CTET पेपर 2 या संबंधित TET (जहां भी लागू हो) पास होना जरूरी है. TGT पोस्ट के लिए उम्र की सीमा 21 से 35 साल होनी चाहिए.

जनरल एम्प्लॉई पद के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. उम्र सीमा 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी

जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी. PGT उम्मीदवारों को हर महीने 47,600 रुपये सैलरी मिलेगी. TGT उम्मीदवारों को 44,900 रुपये और जनरल एम्प्लॉई के लिए जिनका चयन होगा उन्हें 18,000 रुपये सैलरी हर महीने मिलेगी. 

क्या है आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजने होंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sainik School Recruitment, TET Recruitment, Teacher Job, Government Teacher Jobs, Teacher Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com