UPSC EPFO Recruitment 2025 : अगर आप लंबे समय से एक अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी-UPSC) सुनहरा मौका लेकर आया है. यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ-EPFO) में कुल 230 पदों के लिए भर्ती निकाली है. शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त पदों में 156 वैकेंसी एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/एकाउंट ऑफिसर्स (AO) की है और बाकी 74 वैकेंसी असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) की है. इस भर्ती से जुड़ा विज्ञापन जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और रोजगार समाचार के 26 जुलाई 2025 अंक में प्रकाशित किया जाएगा.
IBPS PO, SO भर्ती के रजिस्ट्रेशन की तारीख 28 जुलाई तक बढ़ी, यहां जानिए कैसे करें अप्लाई...
इन पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी, ये सारी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं....
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
EO, APFC और AO पदों के लिए कब से शुरू होगा आवेदन - When will the application start for EO, APFC and AO posts
रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC द्वारा जारी की गई EO, APFC और AO के 230 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगा.
EO, APFC और AO पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - Last Date for Application for EO, APFC and AO Posts
इन पदों के लिए आवेदन आप 18 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं.
पिछली भर्ती के आधार पर इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर की संभावित योग्यता और चयन प्रक्रिया ये हो सकती है-
योग्यता - इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी आवश्यक है.
आयु सीमा - वहीं, इन पदों के लिए आयु अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी.
आपको बता दें कि यूपीएससी द्वारा ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा.
वहीं, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का वेटेज 75:25 होगा और परीक्षा की भाषा हिन्दी अंग्रेजी होगी.
इस परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेशच्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 300 अंक की होगी और माइनस मार्केंग भी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं