IBPS PO, SO Recruitment 2025 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती 2025 की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है. प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 तक कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद भरे जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IBPS PO, SO भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें - How to Apply IBPS PO, SO Recruitment 2025
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं.
1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2. अब होम पेज पर IBPS PO या IBPS SO पंजीकरण लिंक पर क्लिक करिए.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करिए और सबमिट पर क्लिक करें.
5.जब फॉर्म सबमिट हो जाए तो अकाउंट में लॉग इन करें.
6. अब आप एप्लिकेशन फॉर्म भरें और एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें.
7. इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करिए.
8. आगे के लिए आप आप एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
एप्लिकेशन फीस - IBPS PO, SO Recruitment Application Fees 2025
अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
IBPS PO, SO चयन प्रक्रिया - IBPS PO, SO Selection Process
विशेषज्ञ अधिकारी और परिवीक्षाधीन अधिकारी, दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल होगी.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं