विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 02, 2022

UPSC CSE Notification 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, जानें कब होगा प्रीलिम्स एग्जाम

UPSC Notification 2022: यूपीएससी कैलेंडर 2022 (UPSC Calendar 2022) के अनुसार 2 फरवरी, 2022 को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से  यूपीएससी आईएएस 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा.

Read Time: 2 mins
UPSC CSE Notification 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, जानें कब होगा प्रीलिम्स एग्जाम
UPSC Calendar 2022 के मुताबिक आज नोटिफिकेशन जारी किया जाना है
नई दिल्ली:

UPSC CSE 2022 Application Form: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की ओर से आज यूपीएससी आईएएस 2022 नोटिफिकेशन (UPSC CSE Notification 2022) जारी किया जाना है और आज से ही Civil Services Exam प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC CSE 2022 Prelims Exam) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. दरअसल यूपीएससी कैलेंडर 2022 (UPSC Calendar 2022) के अनुसार 2 फरवरी, 2022 को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से  यूपीएससी आईएएस 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा.

यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2022 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा और ऑनलाइन ही इसे भरा जा सकेगा. इतना ही नहीं यहां से उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2022 भी डाउनलोड कर सकेंगे. यूपीएससी आईएएस 2022 अधिसूचना में आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियों की संख्या, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी.

ये भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं 78 पदों पर भर्तियां, इस लिंक पर जाकर करें आवेदन

आयु सीमा
न्यूनतम आयु - 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल से कम होनी चाहिए. हालांकि अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट है. 

जो भी उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. वो यूपीएससी सीएसई 2022 (UPSC CSE 2022) आवेदन पत्र भर दे. यूपीएससी कैलेंडर 2022 के अनुसार आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है. आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 2022 5 जून, 2022 को आयोजित होने वाली है.

यूपीएससी कैलेंडर 2022 (UPSC Calendar 2022) -

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख-  2 फरवरी, 2022

आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022

प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022

मुख्य परीक्षा की तिथि - 16 सितंबर 2022

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
BHU Recruitment 2024: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी शिक्षक भर्ती, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी टीचर के 48 पद
UPSC CSE Notification 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, जानें कब होगा प्रीलिम्स एग्जाम
RSMSSB ग्रेड 2 बंपर वैकेंसी, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 4,197  पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन, 12वीं पास
Next Article
RSMSSB ग्रेड 2 बंपर वैकेंसी, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 4,197  पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन, 12वीं पास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;