UPSC CSE Prelims 2024: देश-दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं में से एक है यूपीएससी की सिविल परीक्षा. हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का आयोजन मई में किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी. इसी बीच यूपीएससी ने सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर चेंज करने की सुविधा आज, 8 अप्रैल से शुरू कर दी है. आयोग ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. यूपीएससी ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा शुरू की जिन्होंने सीएसई प्रारंभिक 2024 में इम्फाल (Imphal) को चुना था. ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 80 अन्य परीक्षा केंद्रों में से एग्जाम सेंटर का चयन कर सकेंगे. यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 परीक्षा केंद्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है. आपको बता दें कि पिछले एक साल से मणिपुर राज्य हिंसा की चपेट में है, ऐसे माहौल में राज्य सरकार के यूपीएससी सीएसई परीक्षा का आयोजन करना संभव नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यात्रा की सुविधा भी मिलेगी कैंडिडेट्स को
आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह मणिपुर के पहाड़ी जिलों के यूपीएससी सीएसई उम्मीदवारों को अपना केंद्र बदलने की अनुमति देगा, जिन्होंने इम्फाल का विकल्प चुना था और राज्य सरकार ऐसे उम्मीदवारों को यात्रा की सुविधा भी प्रदान करेगी. यूपीएससी ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, “सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024, इम्फाल केंद्र सहित पूरे देश में 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी. माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 28/03/2024 के अनुसरण में W.P. (सी) संख्या 3805/2024, आयोग ने निर्णय लिया है कि जिन उम्मीदवारों ने इम्फाल (मणिपुर) केंद्र का चयन किया है, वे उक्त परीक्षा के 80 अधिसूचित केंद्रों में से किसी एक को चुन सकते हैं.”
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669 पद, भर्ती परीक्षा अटकी, जानें अब कब होगी परीक्षा
ईमेल से भी कर सकेंगे एग्जाम सेंटर चेंज
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, आवेदक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या आयोग को uscp-upsc@nic.in पर ईमेल करके भी एग्जाम सेंटर चेंज करने की रीक्वेस्ट कर सकते हैं. उम्मीदवारों से एग्जाम सेंटर चेंज करने के रीक्वेस्ट के मिलने के बाद यूपीएससी उम्मीदवारों को चुने हुए केंद्र आवंटित करेगा और उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एग्जाम सेंटर चेंज की पुष्टि करने वाला एक संदेश भेजेगा.
UPSC न्यू भर्ती नोटिफिकेशन, असिस्टेंट प्रोफेसर सहति अन्य पद, सैलरी मिलेगी 2 लाख से ऊपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं