MPPSC Assistant Professor Bharti Pariksha 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2022 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी. ये भर्तियां कई चरणों में होनी थी. एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 28 जनवरी को होनी थी और इसका रिजल्ट 10 मार्च तक आने थे. लेकिन अब तक परीक्षा ही नहीं हुई तो रिजल्ट दूर की बात है. दूसेर चरण का एग्जाम मई और तीसरे फेज की परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाना है. लेकिन अब तक पहले चरण की परीक्षा का ही कुछ अता-पता नहीं है. आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए न तो परीक्षा की कोई तारीख जारी की है ना ही परीक्षा के संबंध में कोई सूचना. ऐसे में एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 की कुल 1669 पदों पर भर्ती अटक गई है.
UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 का पहला चरण तीन मार्च को 826 पदों के लिए होना था, लेकिन हाईकोर्ट में एक उम्मीदवार द्वारा उम्र सीमा छूट को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिसके चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई. ग्वालियर हाईकोर्ट ने इस मामले में आयोग को यह आदेश दिया है कि दस साल की उम्र छूट सीमा के शासन के नोटिफिकेशन के अनुसार याचिकाकर्ता को परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी जाए. इस मामले में पीएससी के आवेदन पर रिव्यू करने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब मध्य प्रदेश सरकार को यह तय करना है कि वह इस आदेश के खिलाफ रिट दायर करे या फिर ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सभी को दस साल की छूट का फायदा दे. खबरों की मानें तो आयोग ने सरकार को इस संबंध में एक पत्र लिख दिया है. सरकार से जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
CBSE बोर्ड ने निकाली भर्ती, कई तरह के 118 पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 साल से ऊपर वाले Eligible
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं