UPSC Recruitment 2024: भारत सरकार की नौकरी भला कौन नहीं करना चाहता है, जिसमें जॉब की गारंटी के साथ अच्छी सैलरी और धाक भी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक व्यवस्था है जो भारत सरकार के लिए लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करता है. यूपीएससी आए दिन नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाली है. यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन न्यू भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यूपीएससी ने कुल 147 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए 35 से 50 साल वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा. सफल आवेदकों को वेतन मैट्रिक्स पर लेवल 11 तक मासिक वेतन मिलेगा. आपको बता दें कि यूपीएससी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च 2024 से शुरू है.
UPSC ने निकाली भर्ती, 147 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 35 से 50 वाले व्यक्ति योग्य
UPSC Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट बी (मेकेनिकल): 1 पद
एंथ्रोपोलॉजिस्टः 1 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( एनिथिसियोलॉजी): 48 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( कार्डियो वैसिकुलर एंड थोरेसिस सर्जरी) : 05 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( नैनोटोलॉजी): 19 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( न्यूरोलॉजी) : 26 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( ऑब्स्ट्रेटिक्स एंड गाइनोकॉलॉजी): 20 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर ( फिजिकल मेडिसिन एंड रीहैबिटेशन) : 05 पद
असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियरः 04 पद
साइंटिस्ट बी (सिविल इंजीनियरिंग) : 08 पद
साइंटिस्ट बी (इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन) : 03 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (सेफ्टी) : 07 पद
UPSC Recruitment 2024: सैलरी
असिस्टेंट डायरेक्टर - 56100 से 177500 रुपये
स्पेशलिस्ट ग्रेड III - 67700 से 208700 रुपये
साइंटिस्ट - बी - 56100 से 177500 रुपये
एंथ्रोपोलॉजिस्ट- 56100 से 177500 रुपये
असिस्टेंट एग्जिक्यूटव इंजीनियर- 56100 से 177500 रुपये
UPSC Recruitment 2024: कैसा होगा चयन
आधिकारिक यूपीएससी भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन एक भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा. भर्ती परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में बुलाया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी उम्मीदवारों और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को इस शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. भुगतान ऑनलाइन करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं