विज्ञापन

UPSC CSE 2026: हाथ से निकल जाएगा IAS-IPS बनने का मौका, आवेदन के लिए कुछ ही घंटे बाकी

सिविल सर्विसेज एग्जाम के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है, जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास सिर्फ आज शाम 6 बजे तक का ही मौका है. जानिए ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस और डिटेल.

UPSC CSE 2026: हाथ से निकल जाएगा IAS-IPS बनने का मौका, आवेदन के लिए कुछ ही घंटे बाकी
UPSC CSE 2026 Last Date

UPSC CSE 2026 Last Date: अगर आप सिविल सर्विसेज या भारतीय वन सेवा अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं और इस बार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो आज लास्ट चांस है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के CSE 2026 और IFS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया का 27 फरवरी, 2026 आखिरी दिन है. आज शाम 6 बजे तक फॉर्म न भरने वालों के हाथ से मौका छूट जाएगा. जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UPSC CSE 2026 के लिए तुरंत अप्लाई क्यों करें 

हर साल की तरह इस बार भी लाखों कैंडिडेट्स एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस और फॉरेन सर्विस (IAS, IPS, IFS) जैसे हाई पोस्ट तक पहुंचने का सपना लेकर इस एग्जाम में शामिल होते हैं. अगर अब तक आपने अप्लाई नहीं किया है, तो तुरंत कर लें, क्योंकि आज लास्ट दिन होने से सर्वर पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए बिना देर किए अभी फॉर्म पूरा कर लें.

प्रीलिम्स एग्जाम कब होंगे

UPSC ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित कर दी है. यह परीक्षा 24 मई 2026 को होगी. यह पहला फेज है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवार ही मेंस में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे. इस एग्जाम में जनरल स्टडीज और एप्टिट्यूड के ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आते हैं. 

मेंस और इंटरव्यू कब होंगे

प्री एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम में शामिल होंगे, जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. इसमें डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर आते हैं. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल होते हैं. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है.

उम्र और एलिजिबिलिटी

इस एग्जाम में वे ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 1 अगस्त 2026 तक 21 साल से 32 साल तक है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, उम्र सीमा में छूट दी जाती है. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी नियम के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं.

UPSC CSE 2026: कैसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें.

2. अपनी बेसिक डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, फोटो, साइन और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें.

3. लॉगिन करके डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

4. सभी जानकारी सावधानी से भरने के बाद ऑनलाइन शुल्क 100 रुपये जमा करें. महिला, एससी, एसटी, PWBD उम्मीदवारों को छोड़कर

5. आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर, UGC ने बता दिया फर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC, UPSC Application Form 2026, UPSC CSE 2026 Last Date, Civil Services Exam 2026, IAS Exam Apply Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com