Upper Division Clerk Job: मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स, आइजोल ने भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वो आवेदन कर सकते हैं. मिजोरम लोक सेवा आयोग की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग विभागों में समूह ‘बी' (गैर-राजपत्रित) अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के पदों को भरा जाना है. कुल 61 पदों को वैकेंसी निकाली गई है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो आवेदन कर दें. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एमपीएससी ने जिन विभागों में ये भर्ती निकाली है, उसकी जानकारी इस प्रकार है.
इन विभागों में होगी भर्ती
- पीएडई में 4 पद
- स्कूल शिक्षा में 5 पद
- सहकारिता में 1 पद
- पीडब्ल्यूडी में 39 पद
- उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स में 2 पद
- मत्स्य पालन में 1 पद
- रेशम उत्पादन में 2 पद
- जीएडी (डीसी सेरछिप) में 1 पद
- जीएडी (डीसी कोलासिब) में 3 पद
- पीएचई में 2 पद
कैसे करें आवेदन
आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही किया जा सकेगा. आवेदन प्रक्रिया इस गुरुवार से शुरू हो गई है, जो कि 12 जून तक चलने वाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आवेदन का लिंक दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें और पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड कर दें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन सही से पढ़ लें. उस के बाद ही आवेदन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं