विज्ञापन

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में पास होने वाले सावधान! एक गलती से हो जाएंगे बाहर

UP Police Daroga Bharti 2026 : यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर. जानें DV, PST और PET के दौरान किन गलतियों से बचना है ताकि आपकी वर्दी पक्की हो सके.

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में पास होने वाले सावधान! एक गलती से हो जाएंगे बाहर
आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के कुल 4,543 पदों पर भर्ती निकाली है.

 UP Police Sub Inspector Next Steps :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कल यानी 7 मई को सब-इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें 12,333 अभ्यर्थी पास हुए हैं. अब उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. यानी जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करेंगे, वही इस पद के लिए योग्य होंगे. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बार बहुत सख्त नियम लागू किए हैं, जहां एक छोटी सी गलती आपका दरोगा बनने का सपना तोड़ सकती है. इसलिए यहां बताई जा रही बातों को गांठ बांध लीजिए...

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ये गलतियां खड़ी कर सकती है मुश्किल

अगर आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र में नाम की स्पेलिंग या जन्मतिथि में मामूली अंतर भी पाया गया, तो आपको तुरंत बाहर किया जा सकता है. सुनिश्चित करें कि आपके सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी रेडी हो.

फिजिकल टेस्ट: फिटनेस ही है असली आधार

वहीं, फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी. कई छात्र अंतिम समय में प्रैक्टिस शुरू करते हैं, जो भारी पड़ सकता है. रोजाना अभ्यास और सही डाइट ही आपको फिजिकल में पास करवाएगी.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • सेंटर पर देरी से पहुंचना सीधे तौर पर अयोग्यता का कारण बन सकता है.
  •  खुद को चोट से बचाएं. 

आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के कुल 4,543 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी. जिसमें 12333 पास हुए हैं. याद रखें, 12 हजार से ज्यादा दावेदार हैं और पद सिर्फ 4,543. यानी प्रतिस्पर्धा कड़ी है, इसलिए आपकी सतर्कता ही आपको उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी


 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police SI Result 2026, UPPRPB SI Merit List, UP Police Sub Inspector Next Steps, UP Police DV PST Details, UP Police PET Preparation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com