विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को किया अलर्ट, 72वीं परीक्षा के वायरल नोटिस को बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे BPSC प्रीलिम्स के नोटिस को बिहार लोक सेवा आयोग ने फेक बताया है और उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो जानकारी हासिल करने के लिए केवल आयोग की वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

बिहार लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को किया अलर्ट,  72वीं परीक्षा के वायरल नोटिस को बताया फर्जी
26 जुलाई को होने वाली 72वीं प्रारंभिक परीक्षा कुछ कारणों से स्थगित कर दी गई है.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंटीग्रेटेड 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अलर्ट किया है. आयोग ने सोशल मीडिया पर भर्ती से जुड़े वायरल हो रहे नोटिफिकेशन को फर्जी बताया है. आयोग ने साफ कहा है कि नोटिस बीपीएससी की ओर से जारी नहीं किया गया है. साथ ही उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह या वायरल नोटिस पर भरोसा न करें. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें. वायरल हो रहे फर्जी नोटिस में 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य परीक्षाओं से जुड़ी गलत जानकारियां दी गई हैं. 

BPSC ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सोशल मीडिया पर बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से प्रसारित 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं वर्ष 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं से संबंधित तथाकथित "आवश्यक सूचना" पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही विश्वास करें.

18 जुलाई को आयोग ने जानकारी दी थी कि 26 जुलाई को होने वाली 72वीं प्रारंभिक परीक्षा कुछ कारणों से स्थगित कर दी गई है. आयोग ने कहा था कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग से जुड़ी किसी भी सूचना, विज्ञप्ति या अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए, BPSC ने उम्मीदवारों से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखने को कहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC, Bpsc Fake News, Bpsc Fake Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com