विज्ञापन

BPSC TRE 4 को लेकर भड़के उम्मीदवार, प्री-मेंस परीक्षा और कम पदों ने बढ़ाई परेशानी, जानें पूरा मामला

Bihar TRE 4 Vacancy 2026: बिहार शिक्षा विभाग ने 32 हजार 388 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेज दी है. इस बार भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी. एग्जाम के पैर्टन के लेकर उम्मीदवार खुश नहीं है. एकल परीक्षा की मांग कर रहे हैं.

BPSC TRE 4 को लेकर भड़के उम्मीदवार, प्री-मेंस परीक्षा और कम पदों ने बढ़ाई परेशानी, जानें पूरा मामला
कम पदों को लेकर भी सवाल उठा रहे अभ्यर्थी

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया. शिक्षा विभाग ने 32 हजार 388 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेज दी है. अब बीपीएससी जल्द ही विज्ञापन जारी कर भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले इसकी जानकारी दी. इस घोषणा के बाद जहां अभ्यर्थियों में खुशी है, वहीं भर्ती परीक्षा के पैटर्न और पदों को लेकर उनके कई सवाल भी हैं.

भर्ती के पैटर्न पर सवाल

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कई मौकों पर यह साफ किया है कि इस बार भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी. प्री और मेंस दोनों परीक्षाओं का आयोजन होगा. TRE 4 के विज्ञापन के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्र नेता दिलीप इसके खिलाफ हैं. उनका कहना है कि एकल परीक्षा होनी चाहिए. सरकार पहले ही इस परीक्षा में दो साल देर कर चुकी है. अब अगर दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी तो इससे काफी समय जाएगा. अगर सरकार को दो चरणों में परीक्षा आयोजित करनी है तो अगली बार से (TRE 5) से दो चरणों में परीक्षा कराए लेकिन उसकी जानकारी अभी से दे दें. 
पटना में रहकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मोहित कहते हैं, "शिक्षक भर्ती के लिए कितनी परीक्षा लेंगे. पहले हम TET पास करते हैं। फिर प्री दें और मेंस दें। आखिर एक भर्ती के लिए सरकार कितनी परीक्षा लेगी?"

कम पदों को लेकर भी सवाल उठा रहे अभ्यर्थी

बोरिंग रोड में रहने वाले अभिजीत पदों की संख्या पर सवाल उठाते हैं. वे कहते हैं दो साल पहले से यह परीक्षा होनी थी. तब 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी थी. लेकिन दो साल बाद यह संख्या कम कैसे हो गई? जबकि अभ्यर्थी बढ़ रहे हैं तो पद की संख्या कम करना कितना सही है? कटिहार की रूपा पटना में रहकर तैयारी करती हैं. वे कहती हैं, "सरकार दो साल बाद यह भर्ती ला रही है और उसमें भी पद घटा दिए. मेरी उम्र सीमा होने वाली है. घरवाले शादी का दबाव बना रहे हैं. मेरे जैसे विद्यार्थियों के लिए यह मुश्किल है. सरकार को सभी पदों पर भर्ती करानी चाहिए थी.

कहां कितनी वैकेंसी?

विभाग ने पहले अधिक पदों के लिए अधियाचना भेजी थी. जिसे अब घटा दिया गया है. BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया था कि 46 हजार 882 पदों पर भर्ती होनी है. हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी बार 32 हजार 388 पदों के लिए ही अधियाचना भेजी गई है. 
शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली से पांचवीं तक 10 हजार 778 पदों पर, छठी से आठवीं तक 8583, नौवीं से दसवीं तक 9082 पदों पर, ग्यारहवीं - बारहवीं के 16 हजार 774 पदों पर भर्ती होनी थी. इस बार कक्षा 1–5 तक 3,847 पद, कक्षा 6–8 तक 8,563 पद, कक्षा 9–10 के लिए 3,877 पद,कक्षा 11–12  16,101 पद पर भर्ती होनी है. 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत 1058, पिछड़ा - अति पिछड़ा कल्याण के तहत 359 पदों पर, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत 287 पदों पर भर्ती करने की बात कही गई थी. हालांकि फिलहाल शिक्षा विभाग ने इन विभागों के तहत भर्ती की स्पष्टता नहीं दी है. 

दो साल पहले हो जानी चाहिए थी परीक्षा

पटना के शिक्षक रजनीश झा कहते हैं, "बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था। लेकिन अभी तक विज्ञापन नही आया है. आज इन्होंने घोषणा की है।" बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है. लेकिन इसके बाद नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई इसलिए विज्ञापन जारी नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ! BPSC को भेजी गई रिक्तियों की सूची

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC TRE-4, BPSC TRE-4 Notification, BPSC TRE-4 Notification Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com