प्रतीकात्मक तस्वीर
- रेलवे में पदों का इजाफा
- रिक्तियां 10000 बढ़ीं
- 1 जून को जारी की जाएगी अधिसूचना
नई दिल्ली:
7 साल के बाद रेल सुरक्षा बल में बम्पर वेकैंसी भारतीय रेल ग्रुप C में 1 लाख से ज़्यादा नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर चुका है और अब वो RPF में भी 10 हज़ार से ज़्यादा नौकरियां देने वाला है. इसके लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और नौकरी की पूरी प्रक्रिया अगले साल यानि 2019 के मार्च तक पूरी कर ली जाएगी. रेलवे सब इंस्पेक्टर पद पर 1111 नौकरी और कांस्टेबल पद पर 9100 नौकरी देने जा रहा है. इनमें 4200 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. सब इंस्पेक्टर पद के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होगा जबकि कांस्टेबल के लिए 10वीं पास लोग अप्लाई कर सकते हैं.
GATE 2018 CCMT Counselling Schedule जारी, जानें पूरी जानकारी
दोनों ही पदों के लिए पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि CBT में पास करना जरूरी होगा. इस टेस्ट में GK, GS, मैथ्स, इंग्लिश इत्यादि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इस टेस्ट में रिक्त पदों से 10 गुना ज़्यादा बच्चों को चुना जाएगा उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा. फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 5:45 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को 3:40 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. फिर पुरुषों को 14 फुट और महिलाओं को 9 फुट लांग जम्प और 4 फुट और 3 फुट का हाई जम्प टेस्ट पास करना होगा.
ऐसा रहा CBSE का 12वीं कक्षा का इकोनॉमिक्स का पेपर
इन सारे टेस्ट के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट देखा जाएगा और नौकरी दी जाएगी. सारे टेस्ट के बाद अगर कैंडिडेट्स की संख्या रिक्त पदों से ज्यादा होगी तो उनका चयन CBD में लाये गए अंकों के आधार पर होगा. इससे पहले रेलवे में 2011 में RPF के 16000 पदों की वेकैंसी निकाली गई थी. यह प्रक्रिया 2014 में पूरी हुई थी जिसमें करीब 14000 युवाओं को नौकरी हासिल हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Railway Job Vacancy, Railway Recruitment, Railway