विज्ञापन

SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर 2025 का रिजल्ट जारी, 1,722 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स (CHT) पेपर 2 का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं, जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है, वो बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर 2025 का रिजल्ट जारी, 1,722 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) एग्जाम 2025 के पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है, वो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. हिंदी ट्रांसलेटर के डिस्क्रिप्टिव एग्जाम में जो उम्मीदवार पास हुए हैं, उन्हें CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) की भर्ती के अगले चरण में बैठने के मौका दिया जाएगा. हिंदी ट्रांसलेटर डिस्क्रिप्टिव एग्जाम 14 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ था. जबकि पेपर 1 का रिजल्ट 4 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था. कुल 3,642 उम्मीदवार पेपर 1 में क्वालिफाई हुए थे. जिन्होंने पेपर 2 दिया था. 

SSC CHT पेपर 2 की कट-ऑफ 

कैटेगरीकट-ऑफ 
अनरिज़र्व्ड (UR) 30%
OBC और EWS25%
बाकी सभी कैटेगरी के लिए20%

किस कैटेगरी से कितने उम्मीदवार हुए पास

कैटेगरीकट-ऑफ कितने हुए पास 
अनरिज़र्व्ड (UR) 60309
OBC 50588
EWS50346
SC40343
ST40136
कुल 1,722

जिन उम्मीदवारों ने एप्लीकेशन फ़ॉर्म में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) को चुना था और जो परीक्षा प्रक्रिया के ज़रिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं. उन्हें सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) के पद के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) देना होगा. PET/PST का शेड्यूल जल्द ही SSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.  जो उम्मीदवार PET/PST क्वालिफ़ाई नहीं कर पाएंगे, उन्हें CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) की पोस्ट के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. उम्मीदवार अपना रिज़ल्ट चेक करने के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के ऑफ़िशियल पोर्टल पर जाएं.
  2. होमपेज के ऊपर "Results" टैब होगा. इसपर क्लिक करें.
  3. हिंदी ट्रांसलेटर के लिए या "CHSL" टैब चुनें.
  4. पेपर 2 मेरिट लिस्ट के लिंक पर जाएं.
  5. Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें.

ये भी पढ़ें-NEET, CBSE और SSC के बाद अब CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी, आखिर करोड़ों छात्रों के भविष्य से कब तक होता रहेगा खिलवाड़?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC CHT Result 2025, Ssc Combined Graduate Level Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com