कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार SSC CGL टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जो 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कब जारी होगी एडमिट कार्ड, अंतिम समय में कैसे करें परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न क्या है और कितने पदों की भर्ती परीक्षा है .
12,256 पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों और सरकारी कार्यालयों में कुल 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO), ऑडिटर समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?
परीक्षा कई दिनों और अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी और एप्लीकेशन स्टेटस परीक्षा शुरू होने से करीब 10 से 12 दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. जबकि एडमिट कार्ड एग्जाम से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा.
ऐसा होगा टियर-1 एग्जाम पैटर्न
SSC CGL टियर-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे. प्रश्न चार विषयों से पूछे जाएंगे.
- रीजनिंग से जुड़े 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 50 अंक होंगे
- जनरल अवेयरनेस से जुड़े 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 50 अंक होंगे
- गणित से जुड़े 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 50 अंक होंगे
- अंग्रेजी से जुड़े 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 50 अंक होंगे
पूरे पेपर को हल करने के लिए कैंडिडेट्स को 60 मिनट का समय मिलेगा.
निगेटिव मार्किंग होगी?हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. ऐसे में जवाब बहुत ध्यान से दीजिए.
टियर-2 एग्जाम दिसंबर में हो सकती हैटियर-1 में सफल अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. आयोग के कार्यक्रम के अनुसार टियर-2 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है. बता फाइनल सिलेक्शन टियर-1 और टियर-2 के परफॉर्मेंस के बेसिस पर किया जाएगा.
परीक्षा की तैयारी के लिए 3 जरूरी टिप्स- एक्सपर्ट्स के अनुसार, परीक्षा जब बहुत नजदीक हो तो नए विषय शुरू करने के बजाय कैंडिडेट्स को रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए.
- पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करने और रेग्यूलर मॉक टेस्ट देने से टाइम मैनेजमेंट में सुधार हो सकता है.
- अगर आप इस स्ट्रेटजी को अपनाते हैं तो अंतिम समय पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से न चूकें.
यह भी पढ़ें- ISRO में 10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों के लिए निकली नौकरी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं