SSC CGL 2026 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (SSC CGL) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आयोग ने केंद्र सरकार के विभागों, मंत्रालयों और बाकी तमाम दफ्तरों में ग्रुप बी (Group B) और ग्रुप सी (Group C) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 मई से 22 जून 2026 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 जून को रात 11 बजे तक है, जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है.
नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 21 मई, 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख - 22 जून, 2026 (रात 11 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 23 जून, 2026 (रात 11 बजे तक)
- आवेदन सुधार (Correction Window) की अवधि - 29 जून से 1 जुलाई, 2026
- SSC CGL टियर-I परीक्षा 2026 - अगस्त–सितंबर 2026
- SSC CGL टियर-II परीक्षा 2026 - दिसंबर 2026
इस बार भरे जाएंगे कुल इतने पद
तमाम मंत्रालयों और केंद्र सरकार के बाकी विभागों में इस बार कुल 12,256 पदों को भरे जाने की उम्मीद है. हालांकि, आयोग ने साफ किया है कि पदों की यह संख्या अभी अस्थायी (Tentative) है. पद के अनुसार और कैटेगरी के अनुसार पदों की पूरी जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी. आयोग की तरफ से 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक आवेदन सुधार विंडो भी खोली जाएगी.
SSC CGL 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन/एप्लीकेशन' लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बाकी जानकारियां भरें.
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जिसमें फोटो और सिग्नेचर शामिल हैं.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.
किन पदों पर होती है भर्ती?
एसएससी हर साल असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और केंद्र सरकार के अन्य पदों पर भर्ती के लिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा आयोजित करता है. इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं और कॉम्पिटिशन काफी हाई होता है. आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक टियर-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में होगी, जबकि टियर-II परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं