विज्ञापन

SSC CGL 2026: सीजीएल एग्जाम पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, जानें और फिर करें तैयारी

SSC CGL 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्‍म हुआ है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (SSC CGL) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लेकिन इस बार सीजीएल के एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है.

SSC CGL 2026: सीजीएल एग्जाम पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, जानें और फिर करें तैयारी

SSC CGL 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्‍म हुआ है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (SSC CGL) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लेकिन इस बार सीजीएल के एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव क्‍या है और कैसे इसके अनुसार करें तैयारी, जानें. 

12256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है 
SSC CGL 2026 के माध्‍यम से 12256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इनके लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव 
इस बार SSC CGL 2026 के एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है. पेपर में अब टाइमिंग की छूट खत्म कर दी गई है. नए नियम के तहत अब टियर 1 और टियर 2 में सेक्शन वाइज समय सीमा तय की गई है. यानी दोनों एग्‍जाम में हर सेक्‍शन को करने के लिए निश्चित अवधि दी जाएगी, जिसमें ही आपको सेक्‍शन के हर सवाल का जवाब देना होगा. 

एक बार समय सीमा समाप्त हो गई तो सेक्शन में जवाब देने का विकल्प बंद हो जाएगा. इसका मतलब है कि अब छात्रों को समय प्रबंधन का अधिक ध्‍यान रखना होगा. किसी एक सवाल पर काफी देर तक अटक जाने पर बाकी सवालों के छूटने का डर रहेगा. 

SSC CGL 2026 Notification Out: 12 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, नोट कर लीजिए ये तारीखें

इससे पहले अभी तक के पेपर में अभ्‍यर्थी किसी सेक्‍शन के सवालों के जवाब अपने अनुसार दे सकते थे. इसके लिए समय सीमा तय नहीं होती थी. कई बार कुछ प्रश्‍न पहले छूट जाने पर छात्र वापस उन पर लौटकर जवाब देते थे. लेकिन अब ऐसा करने के लिए समय सीमा तय होगी. 

नए नियम के आने पर कैसे करें तैयारी 
छात्रों को मैथ्‍स और रीजनिंग के सवालों को जल्‍दी हल करने की प्रैक्टिस करनी होगी. क्‍योंकि सामान्‍य तौर पर इन्‍हीं सवालों पर वे अटकते हैं. इस सेक्शन में समय सीमा के अंदर ही उन्‍हें जवाब देने होंगे. इसलिए स्‍पीड कैसे बढ़ेगी, इस पर ध्‍यान दें. वहीं, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस वाले सेक्शन को सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी. 

SSC CGL 2026 Form Last Date 
21 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और 22 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com