SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL 2022) टियर 1 परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एसएससी की यह परीक्षा (SSC exam) दी है, वे रिस्पांस शीट के साथ क्यूश्चन पेपर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier 1 exam) का रिजल्ट 9 फरवरी 2023 को जारी किया गया था और अब आयोग ने टियर 1 परीक्षा 2022 का फाइनल आंसर-की और क्यूश्न पेपर जारी किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयोग ने वेबसाइट पर जारी किए गए अपने नोटिस में कहा कि परीक्षा प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उम्मीदवारों के हित में आयोग ने फाइनल आंसर-की को प्रश्न पत्र के साथ आयोग की वेबसाइट पर 27.02.2019 को अपलोड करने का निर्णय लिया है.
आयोग की साइट पर सीजीएल का फाइनल आंसर-की और प्रश्न पत्र उपलब्ध है. उम्मीदवार इसे 27 फरवरी से 13 मार्च 2023 को शाम 7 बजे तक डाउनलोड कर सकेंगे.
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL Tier 2) परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है. शेड्यूल के अनुसार टियर -2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में किया जाएगा. फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी.
SSC CGL tier-1 answer key 2022: ऐसे करें चेक
1.सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर, ' Combined Graduate Level Examination (Tier-I) 2022: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)' वाले लिंक पर क्लिक करें.
3.एसएससी सीजीएल अधिसूचना में आंसर-की लिंक पर क्लिक करें.
4.यूजरनेम आईडी और पासवर्ड जैसे एसएससी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
5.एसएससी सीजीएल टियर -1 आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
6.अब भविष्य के लिए आंसर-की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं