- रेलवे में ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी.
- परीक्षा की तारीख अभी तक जारी नहीं की गई है.
- परीक्षा में देरी हुई है.
RRB Group D: रेलवे ग्रुप डी (RRC Group D) के 1 लाख 3 हजार 769 पदों पर आने वाले समय में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा. रेलवे ने अब तक की सबसे बड़ी भर्ती के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके बाद जुलाई में एप्लीकेशन स्टेट्स जारी किया गया था. नोटिफिकेशन में दिया गया था कि भर्ती परीक्षा सितंबर से अक्टूबर के बीच आयोजित की जा सकती है. हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख ही जारी नहीं की गई है. ग्रुप डी की परीक्षा कब होगी यह जानने के लिए हमने RRB के एक वरिष्ठ अधिकारी (जिनका भर्ती कराने में अहम रोल हैं) से संपर्क किया.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV Khabar को बताया, ''रेलवे भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति करने वाला है. एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और एजेंसी नियुक्त होने के बाद भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.'' इससे ये साफ हो जाता है कि आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) और एनटीपीसी (RRB NTPC) की परीक्षा में अभी समय है, क्योंकि एजेंसी नियुक्ति की प्रक्रिया में 1 महीने का समय लग सकता है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
एनटीपीसी और ग्रुप डी में से कौन सी भर्ती परीक्षा पहले आयोजित की जाएगी?
अधिकारी ने हमें पहले बताया था कि रेलवे परीक्षा केंद्रों की संख्या को ध्यान में रखकर ये तय करेगा कि ग्रुप डी और एनटीपीसी में से कौन सी परीक्षा पहले करानी है. बता दें कि एनटीपीसी के 35 हजार से ज्यादा पदों पर 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार 885 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. वहीं, ग्रुप डी के 1 लाख 3 हजार 769 पदों पर 1 करोड़ 15 लाख 67 हजार 248 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
अन्य खबरें
Fact Check: क्या RRB NTPC के पदों में हुई है 70 फीसदी कटौती? जानिए सच्चाई...
RRB NTPC: आखिर क्यों स्थगित हुई एनटीपीसी परीक्षा? रेलवे के अधिकारी ने बताई वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं