विज्ञापन

रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करने का भी मौका, यहां से सीधे करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) CBT 1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पांस शीट जारी कर दी है. अभ्यर्थी 17 नवंबर 2026 तक rrb.digialm.com पर जाकर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं और गलत प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. जानें ऑब्जेक्शन फीस और पूरी प्रोसेसे.

रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करने का भी मौका, यहां से सीधे करें डाउनलोड
इस आंसर की की मदद से उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही अपने संभावित स्कोर (Probable Score) का अंदाजा लगा सकते हैं.

RRB JE Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले स्टेप की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है. इस एग्जाम में शामिल हुए सभी उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर अपनी रिस्पांस शीट, क्वेश्चन पेपर और आंसर की पीडीएफ (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं. 

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 27, 28 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को किया गया था. अब उम्मीदवार 11 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक अपनी रिस्पांस शीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आंसर की को एक्सेस करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. 

गलत उत्तर पर ऐसे दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

अगर किसी उम्मीदवार को किसी क्वेश्चन, आंसर के ऑप्शन या बोर्ड द्वारा दी गई आंसर की में कोई गलती या विसंगति नजर आती है, तो वे इसके खिलाफ आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट भी 17 नवंबर 2026 तय की गई है. 

रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को हर प्रश्न को चैलेंज करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही और वैलिड पाई जाती है, तो बैंक चार्ज काटकर पूरी फीस उनके खाते में रिफंड कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई शुरू, माता-पिता को मिला ऑनलाइन का ऑप्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com