UP School News: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता और बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्लास 5th तक के सभी स्कूलों के लिए हाइब्रिड लर्निंग (Hybrid Learning) यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इस नए आदेश के बाद अब क्लास 5 तक के बच्चों के माता-पिता के पास यह ऑप्शन होगा कि वे चाहें तो अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बजाय घर पर ही रखकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई जारी रखवा सकते हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि स्कूल पूरी तरह बंद नहीं हो रहे हैं. स्कूल परिसर खुले रहेंगे और जो माता-पिता बच्चों को भेजना चाहते हैं, वे भेज सकते हैं.
क्यों किया गया हाइब्रिड?
गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 (GRAP 3) लागू किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि दिल्ली (NCT), गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों में क्लास 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए तुरंत प्रभाव से हाइब्रिड मोड में क्लासेज संचालित की जाएं, बशर्ते स्कूल के पास ऑनलाइन क्लास की व्यस्था उपलब्ध हो.
क्या है नोएडा और दिल्ली में प्रदूषण का हाल ?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 283 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है. वहीं, दिल्ली में भी हवा की गुणवत्ता लगातार बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई (AQI) 313 दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद किस राज्य में कब खुलेंगे स्कूल, देख लीजिए तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं