विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2019

RRB Group D Result 2019: जल्द जारी होगा ग्रुप डी का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

RRB Result जल्द जारी कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 फरवरी को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB D Group Result) जारी किया जाएगा, हालांकि रेलवे इस बात की पुष्टि नहीं करता है.

RRB Group D Result 2019: जल्द जारी होगा ग्रुप डी का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर पाएंगे चेक
RRB Result: Group D का रिजल्ट सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा.
  • ग्रुप डी का रिजल्ट इस महीने ही जारी किया जाएगा.
  • रिजल्ट आरआरबी वेबसाइट्स से चेक कर पाएंगे.
  • परीक्षा पिछले साल हुई थी.
नई दिल्ली:

रेलवे में ग्रुप डी (RRB Group D) के 62 हजार 907 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB Result) जल्द जारी किया जाएगा. ग्रुप डी का रिजल्ट (RRB D Result) आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 फरवरी को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB D Group Result) जारी किया जाएगा, हालांकि रेलवे इस बात की पुष्टि नहीं करता है. रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने NDTV को बताया कि परीक्षा का रिजल्ट (RRB D Group Result 2019) जारी होने से पहले उसकी तारीख  की जानकारी सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर दी जाएगी. पहले स्टेज की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे स्टेज की परीक्षा होगी. सीबीटी में पास होने वाले दूसरे स्टेज की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले पाएंगे. शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करना बेहद जरूरी है, अगर उम्मीदवार इस परीक्षा में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें एक और मौका नहीं दिया जाएगा. शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वालों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

ग्रुप डी रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर पाएंगे (RRB Group D Result)
-ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट (RRB D Group Result 2019) उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे. आरआरबी की सभी वेबसाइट्स का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है. 
RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna,  RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram

-अपने रीजन की वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार को रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा. 
-अब नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
-लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. 
-उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर  पाएंगे.
-उम्मीदवार अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले पाएंगे. 

Sarkari Naukri: रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों पर होगी भर्ती, इस महीने जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

ग्रुप डी के पदों पर मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D Salary
ScalePay BandGrade PayGrade Pay – Entry Level
PB-115600-60600540021000
570023190
600025380
720029730
840034080
PB-229900-1044001260040500
1380051420
PB-31440054450
1620063000
46800-1173001980076590
2280088500
PB-5112200-2010026100138300
26700147300
30000159000


अन्य खबरें
RRB Result 2019: Group D का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां जानिए डिटेल
RRB Group D PET: जानिए ग्रुप डी की दूसरे स्टेज की शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D Result 2019, RRB Group D Result, RRB Group D, RRB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com