रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी (RRB Result) कर चुका है. कई उम्मीदवारों को 100 से ज्यादा नॉर्मलाइज्ड नम्बर मिले है. कई उम्मीदवारों ने हमें अपने रिजल्ट (RRB Group D Result) का स्क्रीनशॉट भेजा है. उम्मीदवारों का आरोप है कि रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D result 2019) भर्ती में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवार ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर पटना में उम्मीदवारों ने जमकर प्रदर्शन किया और रिजल्ट रद्द करने की माग की है. इसके अलावा कई उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें कम नंबर दिए गए हैं और उनके नॉर्मलाइज्ड मार्क्स सही तरीके से कैलकुलेट नहीं हुए हैं.

कई उम्मीदवारों ने हमें अपने रिजल्ट (RRB Group D Result) का स्क्रीनशॉट भेजा है.
कुछ छात्रों ने बताया कि 100 नंबर के पेपर में 111 नंबर आए हैं. 120 नंबर आए हैं, 148 नंबर आए हैं. नॉर्मलाइज़ेशन के नाम पर 25 से 35 नंबर बढ़ाए गए हैं. जिसे 64 नंबर आया है वो पास नहीं हो सका है. 45 नंबर वाला पास हो चुका है. 100 नंबर के पेपर में 109, 148, 105, 111, 102, 101 अंक आए हैं, जिनके अंक 40, 50 हैं उनका नंबर नॉर्मलाइज़ करके 80, 85, 87, 90 तक कर दिया गया है. 60, 65, 66, 70 और 75 अंक वाले को नॉर्मलाइज़ करके 58, 63, 70, 71 कर दिया गया है. ऐसे लोग पास होने से वंचित हो गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज


एक क्लिक में मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट...
उम्मीदवार अपना रिजल्ट (Railway Group D Result) डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं. ग्रुप डी के 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट (RRB Group D Result 2019) का लंबे समय से इंतजार था. ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी. पहले स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी. अब कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की दूसरे स्टेज की परीक्षा रेलवे भर्ती सेल द्वारा आयोजित की जाएगी. दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी, जिसे RRB की जगह रेलवे भर्ती सेल (RRC) आयोजित कराएगा. बता दें कि रेलवे में एनटीपीसी (RRB NTPC) के तहत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है. RRB NTPC के तहत 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है. साथ ही आरआरबी पैरामेडिकल (RRB Paramedical) कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2019 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बीएससी होना चाहिए.
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मोबाइल पर अपना रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं.
RRB Group D Result 2019:
RRB Ahmedabad: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Allahabad: RRB Group D result
RRB Ajmer: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Bangalore: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Bilaspur: RRB Group D result
RRB Bhopal: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Bhubaneswar: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Chandigarh: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Chennai: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Guwahati: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Kolkata: RRB Group D result
RRB Mumbai: RRB Group D result
RRB Patna: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Ranchi: RRB Group D result (Cutoff)
RRB Secunderabad: RRB Group D result (Cutoff)
RRB से संबंधित खबरें
RRB Group D Result 2019: इन डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपने मार्क्स, जानिए पीईटी स्टेटस
RRB Group D Result 2019: ग्रुप डी का रिजल्ट एक क्लिक में यूं करें चेक
Railway Recruitment Board: रेलवे ने जारी किया ग्रुप डी के उम्मीदवारों के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, यहां करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं