REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (BSER) ने रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट गुरुवार की शाम 5 बजे जारी कर दिया है. राज्य के करीब 14 लाख उम्मीदवारों को पिछले दो महीने से रीट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार था. रीट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और reetbser2022.in पर जारी किया गया है. राजस्थान में शिक्षकों भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की उपयोग कर रीट परीक्षा के नतीजों को वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 और 24 जुलाई को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2022) का आयोजन किया गया था. रीट 2022 के अगले चरण की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी.
रीट रिजल्ट जारी करते हुए रीट के मुख्य समन्वयक एल.एन मंत्री और समन्वयक मेधना चौधरी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि स्तर द्वितीय की परीक्षा तीन पारियों में होने के कारण स्केलिंग/नार्मलाईजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है. स्केलिंग/नार्मलाईजेशन की प्रक्रिया रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इस साल रीट परीक्षा का रिजल्ट 63.63 प्रतिशत रहा है. रीट स्तर प्रथम की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 2,03,609 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. वहीं स्तर द्वितीय की परीक्षा में 11,55, 904 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था. इस परीक्षा में 6,03,228 उम्मीदवार पास हुए हैं. द्वितीय स्तर की परीक्षा का पास प्रतिशत 52.19 रहा है. रीट 2022 की उत्तीर्ण पात्रता आजीवन रहेगी.
इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट
rajeduboard.rajasthan.gov.in
reetbser2022.in
REET Result 2022: ऐसे चेक करें
1.उम्मीदवार सबसे पहले आरबीएसई रीट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in पर जाएं.
2.होमपेज पर REET 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3.अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4.इसके बाद रीट परीक्षा रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5.अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें.
6.उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट संभाल कर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं