विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

बिहार पोस्टल सर्किल में 1471 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

बिहार पोस्टल सर्किल में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
बिहार पोस्टल सर्किल में 1471 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पोस्टल सर्किल में भर्ती
बिहार पोस्टल सर्किल में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार पोस्टल सर्किल के आरएमएस डिविजन में होगी.

कुल पद:
भर्तियों के लिए कुल 1471 पद रिक्त हैं. इनमें 773 पद जनरल श्रेणी, 409 पद ओबीसी, 209 पद एससी, 36 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए रिक्त हैं. वहीं 8 पदों पर PH-HH, 36 पर PH-OH और 1 पद पर PH-VH श्रेणी के उम्मीदवारों की भर्ती होगी.

पद का नाम:
ग्रामीण डाक सेवक 

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है.

उम्र:
इसके भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र भी निर्धारित की गई है. उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए.
 ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर या http://www.appost.in/gdsonline पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर, 2017 है.

इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

जॉब की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Job, Vacancy, Recruitment, Gramin Dak Sevak, Gramin Dak Sevak Recruitment 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com