अगर भारतीय वायुसेना में काम करने का मौका तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय वायुसेना ने कई पदों पर आवदेन आमंत्रित किए हैं. जिसके लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerairforce.nic.in पर जाकर इस वेकेन्सी का नोटिफिकेशन देख सकते हैं. अपनी योग्यता आदि की सभी जानकारियां पढ़ने के बाद योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: मल्टी टास्किंग स्टाफ/(एमटीएस), लोअर डिवीजन क्लर्क(एलडीसी) कुक, मेस स्टाफ और हाउस कीपिंग स्टाफ के पदों पर यह आवेदन मांगे गए हैं.
कुल पदों की संख्या: एमटीएस के लिए 90 पद, एलडीसी के लिए 06 पद, कुक के 08 पद, मेस स्टॉफ के 5 और हाउस कीपिंग के 19 पद खाली हैं.
योग्यता: सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख लें.
आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 साल तक होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार स्पष्ट और पूरी जानकारी के लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख लें. इसके बाद योग्यता आदि की जानकारी हासिल कर अपना आवेदन करें. यहां दिए गए सभी दिशा निर्देशों और दिए गए पते को अच्छी तरह से पढ़ लें.
आवेदन की अंतिम तिथि: आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 अप्रैल 2018 तक ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Air Force Recruitment, Indian Air Force Jobs