विज्ञापन

RPSC 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इस भर्ती परीक्षा के तहत सेकंड ग्रेड टीचर के 9,651 खाली पदों को भरने वाला है. ये एग्जाम 12 जुलाई को होने जा रहा है. जो कि 18 जुलाई तक चलेगा. कुल 34 जिलों में एग्जाम का आयोजन होगा.

RPSC 2nd ग्रेड  टीचर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से करें डाउनलोड
5 जुलाई को Exam City स्लिप जारी की थी.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RPSC 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप RPSC 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये एग्जाम 12 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाला है. जो कि 18 जुलाई तक होगा. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इससे पहले 5 जुलाई को Exam City स्लिप जारी की थी. जिसमें उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी दी गई थी. वहीं आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. RPSC 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. यहां पर एडमिट कार्ड का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) डालें.
  4. जानकारी सबमिट करें.
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच आपका एग्जाम किस दिन होगा, परीक्षा केंद्र कौन सा होगा, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन के लिए ज़रूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी दी गई होगी. बता दें कि ये परीक्षा ऑफ़लाइन (OMR आधारित) होगी. इसका आयोजन प्रदेश के 34 जिलों में किया जाना है. करीब 2 लाख उम्मीदवार ये एग्जाम देने वाले हैं.

9,651 पदों पर होगी भर्ती

RPSC ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के तहत पहले 6,500 वैकेंसी निकाली गई थी. बाद में ये बढ़ाकर 9,651 कर दी है. भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन  एक साल पहले यानी  17 जुलाई, 2025 को जारी किया गया था.

तीन चरणों में होगी परीक्षा

ये एग्जाम कुल तीन चरणों में होगा. उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. ये एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. सबसे आखिरी चरण मेडिकल टेस्ट होगा.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के 2921 स्कूलों में कुएं से पानी पी रहे बच्चे, बिना छात्रों के चल रहे 140 स्कूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPSC, RPSC Senior Teacher Exam, Rpsc 2 Grade Answer Key
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com