विज्ञापन

राजस्थान में शिक्षक भर्ती लेवल-1 के नियुक्ति पत्र जारी होने पर रोक, रिजल्ट पर विवाद के चलते हाईकोर्ट का फैसला

शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद विवाद जारी है. भर्ती परीक्षा में कई विवादित प्रश्न और करीब 11 डिलीट किए गए, जिसके चलते प्रक्रिया पर रोक की मांग की गई थी.

राजस्थान में शिक्षक भर्ती लेवल-1 के नियुक्ति पत्र जारी होने पर रोक, रिजल्ट पर विवाद के चलते हाईकोर्ट का फैसला
शिक्षक भर्ती लेवल 1 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक.

राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती-2025 (Level-1) के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है. जस्टिस गणेश राम मीना की एकलपीठ ने अभ्यर्थी महेंद्र कुमार रैगर और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है. कई प्रश्नों पर विवाद होने के चलते परीक्षा सवालों के घेरे में है. ऐसे में याचिकाकर्ता के वकील की ओर से दलील दी गई कि भर्ती परीक्षा में नियुक्ति से पहले रोक लगाई जानी चाहिए.

याचिकाकर्ता के वकील ने दिया ये तर्क

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि भर्ती परीक्षा में 14 प्रश्न विवादित हैं. 11 प्रश्न डिलीट किए गए हैं. अन्य के उत्तर सही नहीं मानने पर आपत्ति भी लगाई गई है. अब सरकार और बोर्ड नियुक्ति देने जा रहा है, इसलिए नियुक्ति पर रोक लगाई जाए. साथ ही याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने कहा कि नियुक्ति होने के बाद तीसरे पक्षकार का भी जॉब पर अधिकार हो जाएगा, ऐसे में भर्ती पर रोक लगाई जाए. कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद भर्ती पर रोक लगा दी है.

हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती का रिजल्ट जारी किया है. पैरालंपिक, 2020 में राजस्थान से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम, राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़े करीब 11 प्रश्न डिलीट किए गए हैं. इसी वजह से परीक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है.

7 हजार पदों पर होनी है भर्ती

बोर्ड ने 17 जनवरी से 20 जनवरी के बीच 7000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया था. परीक्षा में विद्यार्थियों से मांगी गई आपत्ति के बाद 11 प्रश्न डिलीट किए गए थे. जबकि 3 के उत्तर बदले गए थे. अभ्यर्थी लगातार इसको लेकर विरोध कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि कई भर्तियों में बड़े स्तर पर प्रश्न बदले जा रहे हैं. इससे कटऑफ और मेरिट लिस्ट में फर्क पड़ता है. बोर्ड को प्रश्न पत्र बनाने वाली कमेटी की जवाबदेही तय करनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः IPS हवा सिंह घुमरिया की 28 साल बाद पुष्कर लौटने पर याद हुई ताजा, बोले- 'तब भी यही हाल था'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Govt Jobs, Rajasthan Teacher Recruitment 2025, Rajasthan Highcourt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com