RRB Recruitment Exams: भारतीय रेलवे नौकरी से जुड़ी सभी परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ कराएगा. कोरोनावायरस संक्रमण के चलते ये फैसला लिया गया है. इसके लिए रेलवे बाकायदा एक बाहरी एजेंसी हायर करने की प्रक्रिया में है, जो पेंडिंग एग्जाम कराएगी. पेंडिंग एग्जाम में आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) और आरआरबी ग्रुप-डी (RRB Group D) से जुड़ी वैकेंसी के लिए एग्जाम होने हैं, जिनके नोटिफिकेशन 2019 में जारी किए गए थे. इन नौकरियों के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कोरोनावायरस के चलते ये वैकेंसी होल्ड कर दी गई थीं.
सितंबर 2019 में ही रेलवे की तरफ से कहा गया था कि आवेदकों की बड़ी संख्या होने के चलते एक एजेंसी हायर करने की प्लानिंग की जा रही है जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा करा सके और भर्ती की दूसरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर सके, जिसमें रिजल्ट और पैनल लिस्ट बनाना भी शामिल है. जबकि इससे पहले रेलवे के सभी एग्जाम RRB यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से ही कराए जा रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेलवे की इन नौकरियों को लेकर अब प्री-बिड मीटिंग होने जा रही है. अजमेर में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की मीटिंग 29 जून को होने वाली है. रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन में कहा गया है, ''कोविड-19 के चलते बदले हालात में एग्जाम गाइडलाइंस के हिसाब से ही कराए जाएंगे, जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग, सेंटर का सैनिटाइजेशन और बायोमेट्रिक/फ्रिस्किंग शामिल है.'' ये प्री-बिड मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.
एग्जाम को लेकर रेलवे दूसरी तैयारियां भी कर रहा है. रेलवे बोर्ड और 21 RRB ऑफिस में एक कंट्रोल रूम बनाने पर विचार किया जा रहा है ताकि एग्जाम की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं