विज्ञापन

Punjab Pharmacy Exam: पंजाब फार्मेसी अफसर भर्ती पर रोक, 454 पदों का क्या होगा? जानें पूरा मामला

पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. नकल होने के कारण ये परीक्षा विवादों में घिरी हुई थी. इस भर्ती के तहत 454 फार्मासिस्ट ऑफिसरों पदों को भरा जाना था.

Punjab Pharmacy Exam:  पंजाब फार्मेसी अफसर भर्ती पर रोक, 454 पदों का क्या होगा? जानें पूरा मामला
करीब 7,000 उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए थे.

पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. पेपर लीक आरोपों के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इस भर्ती पर रोक लगा दी है. नियुक्ति की प्रक्रिया पर सुनवाई की अगली तारीख तक रोक लगाई गई है. इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर केशव कंबोज और अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में सुनवाई की. इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फार्मासिस्ट ऑफिसर्स भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा लगा दी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होने वाली है.

क्या है पूरा मामला

ये भर्ती पंजाब में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग में की जानी थी.  ये परीक्षा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) की ओर से कराई गई थी.  ये एग्जाम पिछले महीने 19 तारीख को हुआ था. करीब 7,000 उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए थे. इस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप है.  

इस परीक्षा के दौरान 35 उम्मीदवारों को नकल करते हुए पकड़ा गया था. दरअसल एग्जाम शुरू होने के कुछ ही देर बाद कुछ उम्मीदवारों को कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था.  जिसके बाद से ही लिखित परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही थी.  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 454 फार्मेसी ऑफिसर की नियुक्ति की जानी थी.

इस मामले को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया और मामले की निष्पक्ष जांच और परीक्षा रद्द करनी की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये भर्ती परीक्षा दोबारा होनी चाहिए और एग्जाम में पारदर्शिता होनी चाहिए. वहीं अब ये मामला कोर्ट पहुंच गया है. हालांकि सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ये पेपर लीक का मामला ही नहीं है, बल्कि चीटिंग का केस है. सरकार ने बताया है कि चीटिंग करने वाले छात्रों को परीक्षा के दौरान ही पकड़ लिया गया था, जो स्मार्ट पेन का इस्तेमाल कर नकल कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक परीक्षा का रिजल्ट, कुल 1643 उम्मीदवारों का हुआ चयन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Paper Leak, Punjab Paper Leak Latest News, Pharmacy Officer Exam, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com