UPSC Qualified Cadidates Prince Raj: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे जारी किए हैं. इस परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है. वहीं इस परीक्षा में वैशाली जिले के प्रिंस राज ने यूपीएससी परीक्षा में 141वीं रैंक हासिल की है. प्रिंस राज ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता को क्या सत्ता पक्ष क्या विपक्ष हर कोई सराह रहा है. यही नहीं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने तो उन्हें पटना का डीएम बनाने का ऐलान भी कर दिया.
दरअसल वैशाली के हाजीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 141वीं रैंक हासिल करने वाले प्रिंस राज को सम्मानित किया. प्रिंस को बधाई देते हुए तेज प्रताप यादव ने अभी तो आपकी मसूरी में ट्रेंनिग होगी, जब तक आप ट्रेंनिग पूरी होगी, तब तक हम बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे..और साथ ही साथ इनको (प्रिंस राज) हम पटना का डीएम बनवाने का काम करेंगे. असल में सामाजिक न्याय का जीत अभी हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेजप्रताप ने कहा कि बिहार को कोई भी नौजवान किसी भी लाइन में जाता है, चाहे वो क्रिकेट में हो या फिर चाहे डीएम हो कलक्टर हो, डॉक्टर हो, अलग राज्य के लोग उन्हें हीन भावना से देखने का काम करते हैं. लेकिन बिहार में कुछ तो बात है, प्रिंस ने यह साबित किया है, यह काबिले तारीफ है.
प्रिंस राज की सफलता
बिहार के वैशाली जिले के प्रिंस राज की सफलता की कहानी आज हर किसी के जुबान पर है. हाजीपुर शहर के गांधी आश्रम मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद के बेटे प्रिंस राज की प्रारंभिक पढ़ाई हाजीपुर से ही हुई. इसके बाद उन्होंने आईआईटी से डिग्री हासिल की. पिछले चार साल से प्रिंस यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. वह हर रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करते थे. इस साल उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं