विज्ञापन

PM मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela:आज रोजगार मेले के जरिए जिन 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनका चयन देश की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसी एग्जाम के जरिए करती हैं. SSC, RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड), और IBPS (बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान) जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं को पास करने वाले युवाओं को ये पत्र सौंपे गए हैं.

PM मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
19वां 'रोजगार मेला' आज

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा हैं. इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "नीदरलैंड की यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, जल, कृषि और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) पर चर्चा हुई. स्वीडन में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार में सहयोग पर कई चर्चाएं हुईं. नॉर्वे के साथ, हरित प्रौद्योगिकी और समुद्री सहयोग पर चर्चा आगे बढ़ी है. UAE के साथ रणनीतिक, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी साझेदारी पर महत्वपूर्ण समझौते हुए. इटली के साथ, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर समझौते हुए... इन सभी समझौतों से भारत के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा..."

पीएम ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है. भारत भी दुनिया भर के विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है. मैं यह भी चाहता हूं कि मेरे देश के युवाओं को वैश्विक अनुभव मिले.

ये भी पढ़ें- NEET UG री-एग्जाम देनेवाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार देगी ये बड़ी सुविधा, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

बता दें कि 'रोजगार मेला' सरकार की एक बड़ी पहल है. इस पहले के जरिए अबतक 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. देश भर में अबतक 18 रोजगार मेले आयोजित हुए हैं.

इन विभागों में होती है नियुक्ति

देश भर से चुने गए ये युवा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं.

बता दें कि SSC, RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड), और IBPS (बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान) जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाता है.

ये भी पढ़ें-  MP Ladli Behna Yojana: सरकारी नौकरी के साथ ले रहीं थीं 'लाड़ली बहना' का लाभ, 27 कर्मचारियों से होगी वसूली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Rozgar Mela, 19th Rozgar Mela, Rozgar Mela Kab Hai, 19th Rozgar Mela Ke Baare Mein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com